गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ: हेनरी निकोल्स ने ठोकी तूफानी सेंचुरी, वेलिंग्टन में फिर दिखाया बल्ले का दम​

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में हेनरी निकोल्स ने 188 गेंदों में शानदार शतक जड़कर न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। वेलिंग्टन में यह उनका पांचवां टेस्ट शतक है, जहां उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। IND vs NZ 1st test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में हेनरी निकोल्स के […]

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में हेनरी निकोल्स ने 188 गेंदों में शानदार शतक जड़कर न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। वेलिंग्टन में यह उनका पांचवां टेस्ट शतक है, जहां उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

IND vs NZ 1st test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में हेनरी निकोल्स के शानदार शतक ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया है। मुकाबले की शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और न्यूजीलैंड ने महज 70 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

खास बात यह है कि वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में हेनरी निकोल्स का रिकॉर्ड पहले से ही शानदार रहा है। इस मैदान पर उनका बल्ला लगातार रन उगलता है और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में भी उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया और दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

IND vs NZ: केवल 70 रन पर गिर गए थे न्यूजीलैंड के पांच विकेट, उसके बाद की वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर में कीवी कप्तान टॉम लैथम को बोल्ड कर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद भी न्यूजीलैंड के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने महज 70 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे मुश्किल समय में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला। निकोल्स ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की, जबकि फिलिप्स ने भी उनका भरपूर साथ दिया। दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को संभालते हुए टीम को संकट से बाहर निकालने का काम किया।

Henry Nicholls and Glenn Phillip 🔥 https://t.co/LKLuDpP0vi

— Kashif November 19, 2026

IND vs NZ: वेलिंग्टन में हेनरी निकोल्स ने ठोका पांचवां टेस्ट शतक

हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेली गई 15 टेस्ट पारियों में यह उनका पांचवां शतक है। उन्होंने इस मैदान पर अब तक 11 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें पांच शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इससे साफ है कि वेलिंग्टन का यह मैदान उन्हें काफी रास आता है। खास बात यह भी है कि भारत के खिलाफ इस मुकाबले से पहले निकोल्स का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था। उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी पिछली 10 टेस्ट पारियों में सिर्फ 122 रन बनाए थे, लेकिन इस बार शतक लगाकर उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार वापसी की है।

IND vs NZ: इस खास रिकॉर्ड में भी शामिल हुए हेनरी निकोल्स

वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में पांच टेस्ट शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की खास सूची में अब हेनरी निकोल्स भी शामिल हो गए हैं। उनसे पहले मार्टिन क्रो और केन विलियमसन भी इस मैदान पर पांचपांच टेस्ट शतक लगा चुके हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम है, जिन्होंने हैमिल्टन में सात शतक लगाए हैं। ऐसे में निकोल्स के लिए वेलिंग्टन का मैदान एक बार फिर यादगार साबित हुआ है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY