भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है. लेकिन ईवी खरीदते समय खरीदारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता कि कार असल में फुल चार्ज पर कितनी दूर जाएगी, खासकर हाईवे पर. अगर आप भी अपने लिए एक नई ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि कौनकौन सी गाड़ियां है जिनकी रेंज आपको अच्छी मिलती है.

महिंद्रा XEV 9e
सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक है. इसमें 79 kWh बैटरी पैक और पीछे लगा इलेक्ट्रिक मोटर है. लेकिन XEV 9e की MIDC रेंज 656 km होने का दावा किया गया है. इसका मोटर 282 bhp और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और पिछले पहियों को चलाता है.
BYD सीलियन 7
सिंगलमोटर और डुअलमोटर वर्जन में आती है, दोनों में 82.5 kWh का बैटरी पैक है. सिंगलमोटर वेरिएंट 308 bhp पावर देता है, जबकि परफॉर्मेंस AWD वर्शन में दो मोटर हैं जिनका कुल आउटपुट 523 bhp है. सिंगलमोटर वर्शन की रेंज 587 km और परफॉर्मेंस AWD की रेंज 542 km बताई गई है.
टाटा हैरियर EV AWD
टाटा हैरियर EV के ऑलव्हीलड्राइव वर्जन 460 km का माइलेज देती है. इसमें 75 kWh का बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं: आगे की तरफ 155 bhp यूनिट और पीछे की तरफ 235 bhp यूनिट. कंबाइंड टॉर्क 504 Nm है. टाटा का दावा है कि MIDC रेंज 622 km है, जबकि असल में यह लगभग 490 km की रेंज देती है.
महिंद्रा BE 6 Sporteq
महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक तीन बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh. इसकी दावा की गई MIDC रेंज लगभग 548 km, 651 km और 683 km है. अगर आपकी प्राथमिकता रेंज है तो बड़ी 79 kWh बैटरी चुनें, और यह असल दुनिया के हालात में आराम से 430 km से ज़्यादा का माइलेज दे सकती है. BE 6 में पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 282 bhp और 380 Nm तक का टॉर्क देती है.
एमजी हेक्टर टॉमहॉक ईवी
MG Hector Tomahawk EV में 69.2 kWh का बैटरी पैक है, जिसे फुल चार्ज पर 517 km तक चलाने का दावा किया गया है. इसकी रेंज लगभग 410420 km तक चल सकती है. इलेक्ट्रिक मोटर 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.