Lucknow Maarpeet: के इंदिरा नगर इलाके के सुगामऊ में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां 6 नवंबर को कुछ लोगों ने महिला के हाथपैर बांधकर उसे लातों और डंडों से पीटा। इतना ही नहीं, उसे उल्टा लटकाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर भी डंडे मारे गए। घटना का वीडियो 10 नवंबर को सामने आया, जिसके बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया।

4050 लोगों के सामने महिला को पीटा
सामने आए वीडियो में महिला के पैर में रस्सी बंधी दिखाई दे रही है। करीब 4050 लोग उसे जमीन पर गिराकर पीछे की तरफ डंडों से मारते नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान महिला के मुंह से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। वह लगातार छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
वीडियो सामने आते ही बस्ती में हंगामा
घटना के 4 दिन बाद वीडियो सामने आने पर आसपास के लोग बस्ती में पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने झुग्गीझोपड़ियों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
इंस्पेक्टर बोले नौटंकी कर रही है
मौके पर पहुंचे इंदिरा नगर के इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने महिला को देखकर कहा कि इसको कुछ नहीं हुआ। इसको क्या हुआ है ? नौटंकी कर रही है। इंस्पेक्टर ने घटना को मामूली मारपीट बताया और कहा कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को चोट आई है। महिला के घर वालों का आरोप है कि घटना वाले दिन वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन इंस्पेक्टर ने उनकी शिकायत नहीं ली और उन्हें वापस भेज दिया। उनका ये भी आरोप है कि SI गौरव उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे।
पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि वीडियो 5 दिन पुराना है। महिला जरहरा गांव की रहने वाली है और मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस के मुताबिक लोगों को शक था कि महिला बच्चा चुराने आई है। इसी शक में उसके साथ मारपीट की गई। मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।