शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​ | कल्याण सिंह के पोतों की शाही सगाई: 100 बीघे में 1.5 लाख लोगों के लिए भोजन, 1000 कुक, महलनुमा 4 पंडाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2024 चुनाव के झटके से सबक, हर क्षेत्र का फीडबैक लेगी BJP, मथुरा में 16-17 नवंबर को महामंथन​

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की कवायद तेज कर दी है. लोकसभा चुनाव 2024 में लगे सियासी झटके के बाद पार्टी अब 2027 की लड़ाई के लिए संगठन की कमजोरियों को दूर करने, कार्यकर्ताओं की नाराजगी समझने और क्षेत्रवार चुनावी समीकरण […]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की कवायद तेज कर दी है. लोकसभा चुनाव 2024 में लगे सियासी झटके के बाद पार्टी अब 2027 की लड़ाई के लिए संगठन की कमजोरियों को दूर करने, कार्यकर्ताओं की नाराजगी समझने और क्षेत्रवार चुनावी समीकरण साधने में जुट गई है. इसी कड़ी में बीजेपी 16 और 17 नवंबर को मथुरा में ब्रज क्षेत्र की बड़ी संगठनात्मक बैठक करने जा रही है.

विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

इस बैठक की तैयारियों के सिलसिले में यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने संघ और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. अब धर्मपाल मथुरा पहुंचकर बैठक की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे. पार्टी की कोशिश है कि इस बैठक में केवल चुनावी रणनीति ही नहीं बने, बल्कि संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर जमीनी फीडबैक भी सामने आए.

मथुरा में होगी कोर कमेटी की बैठक

इस दो दिवसीय बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, उनके चारों सह प्रभारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे. इसके अलावा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह और जेपीएस राठौर भी बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा संघ से जुड़े लोग भी शामिल होंगे. इन बैठकों के अलावा बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक मथुरा में होगी.

बीजेपी कोर कमेटी का भी हुआ विस्तार

इस बैठक का एक अहम पहलू प्रदेश बीजेपी की कोर कमेटी में तीन नए चेहरों को शामिल किया जाना है. इसमें स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह और जेपीएस राठौर के नाम शामिल किए गए हैं. इन तीनों नेताओं को कोर कमेटी में जगह मिलने के बाद अब संगठन और चुनावी रणनीति से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका भी अहम होगी.

RLD के नेताओं से भी लिया जाएगा फीडबैक

मथुरा की बैठक सिर्फ बीजेपी नेताओं तक सीमित नहीं रहेगी. एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा. इसके अलावा ब्रज क्षेत्र के सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, वर्तमान और पूर्व संगठन पदाधिकारियों से बातचीत कर जमीनी राजनीतिक स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा.

पार्टी नेतृत्व खासतौर पर यह समझने की कोशिश करेगा कि क्षेत्र में संगठन की वास्तविक स्थिति क्या है, किन विधानसभा सीटों पर चुनौतियां हैं, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की क्या नाराजगी है और जनप्रतिनिधियों के कामकाज को लेकर जनता का क्या रुख है. यूजीसी क़े आलावा जातीय समीकरण. एंटी एंटी इनकमेंसी, वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

इससे पहले यूपी प्रभारी विनोद तावड़े प्रदेश के अलगअलग नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक ले चुके हैं। मथुरा की बैठक में उस फीडबैक पर भी विस्तार से मंथन होगा. यानी पार्टी अब अलगअलग स्तरों से मिली रिपोर्ट को एक साथ रखकर चुनावी रणनीति तैयार करना चाहती है.

गोरखपुर के बाद अब ब्रज पर फोकस

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को अलगअलग संगठनात्मक क्षेत्रों में बांटकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा का कार्यक्रम बनाया है. इससे पहले गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया था. अब मथुरा में ब्रज क्षेत्र की बैठक के जरिए संगठन की ताकत और कमजोरियों का आकलन किया जाएगा.

इसके बाद प्रदेश के बाकी चार संगठनात्मक क्षेत्रों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में क्षेत्रवार राजनीतिक परिस्थितियों, जातीय समीकरणों, संगठन की सक्रियता और चुनावी संभावनाओं पर चर्चा होगी.

2027 की लड़ाई केवल सरकार के भरोसे नहीं

दरअसल, बीजेपी 2027 की लड़ाई को केवल सरकार के कामकाज के भरोसे नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी का फोकस संगठन, सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के साथसाथ कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पर भी है. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से मिले सबक के बाद बीजेपी अब हर क्षेत्र का अलगअलग फीडबैक लेकर अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहती है.

मथुरा की बैठक इसी बड़ी चुनावी कवायद का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है. आने वाले दिनों में होने वाली क्षेत्रवार बैठकों से बीजेपी का मिशन 2027 का रोडमैप और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY