बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर​ | नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Varanasi House Collapse: वाराणसी में तालाब किनारे बना मकान ढहा, मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों की मौत, 4 लोग गंभीर घायल​

: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव गांव में तालाब किनारे बना एक पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान में परिवार के लोग मौजूद थे। मकान की निचली मंजिल में मौजूद दो मासूम बच्चे मलबे और दीवार के नीचे दब […]

: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव गांव में तालाब किनारे बना एक पक्का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान में परिवार के लोग मौजूद थे। मकान की निचली मंजिल में मौजूद दो मासूम बच्चे मलबे और दीवार के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, ऊपरी मंजिल पर मौजूद मातापिता समेत चार लोग मकान गिरने के बाद तालाब में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मलबे में दबे मिले दोनों मासूम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने मलबे में दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

तालाब में गिरने से चार लोग घायल

बताया जा रहा है कि मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद मातापिता और दो अन्य लोग मकान गिरने के दौरान सीधे तालाब में जा गिरे। इस हादसे में चारों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:

कुछ दिन पहले ही बना था पक्का मकान

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, तालाब के किनारे इस मकान का निर्माण कुछ दिन पहले ही कराया गया था। अचानक मकान गिरने से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:  

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY