गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस उत्पीड़न के मामले को लेकर बहराइच में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है. संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. महासंघ ने दरोगा को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार […]

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस उत्पीड़न के मामले को लेकर बहराइच में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है. संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. महासंघ ने दरोगा को तत्काल बर्खास्त करने, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने और न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की मांग उठाई है.

संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गोरखपुर के एक थाने में तैनात उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने शिवम पांडेय नामक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और जातिसूचक शब्द कहे गए. इतना ही नहीं, उसे कथित तौर पर अपमानजनक कृत्य करने के लिए भी विवश किया गया.

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार मानवता और पुलिस विभाग के अनुशासन के खिलाफ है. संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

चार प्रमुख मांगें रखीं, आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शासन के सामने प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें आरोपी दरोगा को तत्काल पद से हटाने और बर्खास्त करने, संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की मांग शामिल है. इसके अलावा संगठन ने ब्राह्मण समुदाय की सुरक्षा के लिए ‘ब्राह्मण प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की भी मांग उठाई है. महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पं. शिवांकर शुक्ला , प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शुक्ल , जिला संयोजक सुमित कुमार मिश्रा और जिला महामंत्री पं. प्रदीप त्रिपाठी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. संगठन ने शासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित युवक को न्याय दिलाने और पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है.

रिपोर्ट अनिल तिवारी, बहराइच

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY