रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Hardik Pandya ने Chhoti Diwali पर Mahika Sharma और बेटे के साथ साझा कीं तस्वीरें​ | Sonia Gandhi Emergency: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इमरजेंसी को गलती बताया, कहा- राजीव गांधी भी फैसले के खिलाफ थे​ | Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुरः तेज रफ्तार थार का कहर, कई को रौंदा, स्कूटी सवार की मौत; दूसरी गाड़ी से महिला चालक फरार​

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कल्याणपुर के आवास विकास3 इलाके में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला. थार चला रही युवतियों ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक स्कूटी समेत करीब 20 मीटर तक गाड़ी के नीचे घसीटता चला गया. इसके बाद थार एक मकान […]

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कल्याणपुर के आवास विकास3 इलाके में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला. थार चला रही युवतियों ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक स्कूटी समेत करीब 20 मीटर तक गाड़ी के नीचे घसीटता चला गया. इसके बाद थार एक मकान के बाहर बनी ग्रिल से टकराकर रुकी. हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के बाद थार में सवार दोनों युवतियों के मौके से फरार होने का आरोप है. बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां दूसरी कार में बैठकर वहां से निकल गईं. इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार काफी तेज थी. स्कूटी सवार युवक उसकी चपेट में आ गया.

टक्कर के बाद युवक स्कूटी समेत थार के नीचे फंस गया और गाड़ी उसे करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई. मकान के बाहर बनी ग्रीन से टकराने के बाद थार रुकी. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी.

थार पर लिखा था किसान यूनियन और कृष्णा ग्रुप

हादसे में शामिल थार के आगे की तरफ किसान यूनियन और पीछे कृष्णा ग्रुप लिखा हुआ है. घटनास्थल पर दो हेलमेट भी मिले हैं. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि थार सवार युवतियां उत्तर प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री की रिश्तेदार हैं. हालांकि, इस संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस ने थार कब्जे में ली

सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल थार को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है. पुलिस हादसे के समय वाहन चला रही युवतियों की पहचान, घटना के कारणों और मौके से फरार होने के पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY