आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब तक लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) के लिए किसी बुरे सपने से कम नही रहा है. लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में LSG को अब तक 6 में से 4 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. कल रात पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंटस की टीम को 54 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

अब लखनऊ सुपर जायंटस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. लखनऊ सुपर जायंटस से एक विस्फोटक बल्लेबाज जुड़ने वाला है,जो अकेले ही टीम को हर मैच जीताने की काबिलियत रखता है, ये खिलाड़ी पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए ऐसा कर चूका है.
जॉश इंगलिश जल्द ही LSG की टीम से जुड़ेंगे
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस के लिए खुशखबरी आ रही है, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जॉश इंग्लिस जल्द ही आईपीएल 2026 में एलएसजी की टीम से जुड़ने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, जॉश इंग्लिस की शादी 18 अप्रैल को हुई. वे इसके बाद एक सप्ताह परिवार के साथ बिताएंगे. फिर भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.
इंग्लिस आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के साथ थे. तब उन्होंने 162.57 की स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए थे. उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया. पंजाब ने यह समझा है कि इंग्लिश शादी व पारिवारिक कारणों के चलते कुछेक मैच ही खेल पाएंगे. ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपये में लिया.
निकोलस पूरन की जगह LSG की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे जॉश इंगलिश
जॉश इंगलिश की बात करें तो 4 मई को वो आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने को उपलब्ध होंगे. जॉश इंगलिश LSG की टीम के लिए प्लेऑफ से पहले 6 मैच खेल सकते हैं. अगर बात करें वो किसकी जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे, तो LSG के पास मौजूदा समय में मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं.
अगर जॉश इंगलिश को प्लेइंग 11 में खेलना है, तो निकोलस पूरन को ही बाहर बैठना होगा, क्योंकि वही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी फॉर्म उनसे रूठी हुई है. निकोलस पूरन अब तक 6 पारियों में लगभग 80 की स्ट्राइक रेट से 51 रन ही बना सके हैं.
लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं और इस सीजन उन्हें प्लेऑफ से पहले 8 मैच और खेलने हैं, अगर उनकी टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो 8 में से 6 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. LSG की टीम अगर 6 मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो 16 अंको के साथ उसके प्लेऑफ खेलने की उम्मीद बढ़ जाएगी.





