Who is Danish Malewar? आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम आमने-सामने हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद खराब रहा है, ऐसे में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम ने आज कुछ बड़े बदलाव किए हैं. हार्दिक पंड्या ने आज 22 साल के दानिश मालेवर (Danish Malewar) और 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत (Krish Bhagat) को डेब्यू का मौका दिया है.

दानिश मालेवर (Danish Malewar) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह ओपिंग का मौका दिया गया है, लेकिन अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 4 बॉल में सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दानिश मालेवर ने पिछले मैच के शतकवीर क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत की थी.
कौन हैं Danish Malewar?
दानिश मालेवर (Danish Malewar) का जन्म नागपुर में 8 अक्टूबर 2003 को हुआ था. वो विदर्भ के लिए खेलते हैं और उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू आंध्र के खिलाफ नागपुर में किया था. अपनी दूसरी पारी में उन्होंने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 61 रन बनाए थे. इसके बाद अगली तीन पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए.
इसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ नागपुर में उन्होंने फर्स्ट क्लास में अपना पहला शतक जड़ा. अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में दानिश ने 9 मुकाबलों में 15 पारियों में 52.20 के शानदार औसत और 51.34 के स्ट्राइक रेट से 783 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे.
टी20 के अब तक 1 भी मैच नही खेले थे दानिश मालेवर
रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से दानिश मालेवर को मौका जरुर मिला है, लेकिन इस मैच से पहले ये खिलाड़ी अब तक कोई भी लिस्ट ए या टी20 का मैच नही खेल सका था. वह अपने करियर में अभी तक सिर्फ 15 फर्स्ट क्लास मैच ही खेल पाए हैं. वहां उनके बल्ले से 26 पारियों में 49.42 के औसत से 49.42 के औसत से 1285 रन आए हैं.
रोहित शर्मा की जगह उन्हें 1 मैच खेलने का मौका और मिल सकता है, लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा फिट होकर लौटेंगे इस खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा, ऐसे में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बस एक या 2 मौका ही और मिल सकता है.





