Sports

तिलक वर्मा के शतक नही बल्कि हार्दिक पंड्या के इस फैसले से लगातार 4 हार के बाद 99 रनों से जीती मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना शुभमन गिल (Shubman Gill) की गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हुआ, जहां टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) के तूफानी शतकीय पारी और नमन धीर (Naman Dhir) के 45 रनों की बदौलत 199 रन बनाए, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवरों में ही 100 रनों पर आलआउट हो गई.

तिलक वर्मा के शतक नही बल्कि हार्दिक पंड्या के इस फैसले से लगातार 4 हार के बाद 99 रनों से जीती मुंबई इंडियंस
तिलक वर्मा के शतक नही बल्कि हार्दिक पंड्या के इस फैसले से लगातार 4 हार के बाद 99 रनों से जीती मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम ने इसी के साथ लगातार हार का सिलसिला तोड़ दिया है. मुंबई इंडियंस की जीत में सबसे बड़ी भूमिका तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) की रही, लेकिन जीत की नींव हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के एक बोल्ड फैसले ने लिख दिया था.

नमन धीर और तिलक वर्मा के अलावा सभी बल्लेबाज रहे फ्लॉप

मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक और दानिश मालेवर ने पारी की शुरुआत की, दानिश मालेवर जहां सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, वहीं पिछले मैच में शतक जड़ने वाले क्विंटन डी कॉक भी सिर्फ 13 रन ही बना सके, वहीं सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 15 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला.

इन दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, नमन धीर ने जहां 32 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए, वहीं तिलक वर्मा का आज तूफानी अंदाज देखने को मिला उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 101 रन बनाए, वहीं इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ाई कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए, तो रदरफोर्ड ने 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए.

गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

Hardik Pandya के इस फैसले से जीती मुंबई इंडियंस

गुजरात टाइटंस की टीम जब लक्ष्य का पीछा करन के उतरी तो वाशिंगटन सुंदर के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को नही पार कर सका, वाशिंगटन सुंदर ने 26 रनों की पारी खेली, वहीं कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 14 रन निकले, वहीं अंत में शाहरुख खान ने 17 रनों की पारी खेली, जबकि कगिसो रबाडा ने 12 रनों की पारी खेली.

साई सुदर्शन का खाता तक नही खुला, तो जोस बटलर ने सिर्फ 5 रन बनाए, इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से 6 और राहुल तेवतिया के बल्ले से 8 रन निकले. अंत में राशिद खान ने 4 अशोक शर्मा ने रन बनाकर नाबाद रहे, तो वहीं मोहम्मद सिराज खाता तक नही खोल सके. गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 100 रनों पर आलआउट हुई और 99 रनों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, वहीं अल्लाह गजनफर और मिचेल सैंटनर ने 2-2 तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 1-1 विकेट झटके.

मुंबई इंडियंस की टीम ने आज कुछ बड़े फैसले लिए थे, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने आज के मैच से शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को बाहर का रास्ता दिखाया, आज मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बेहद घातक नजर आई और शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 99 रनों से जीता.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply