Who is Krish Bhagat: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम आमने-सामने हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद खराब रहा है, ऐसे में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम ने आज कुछ बड़े बदलाव किए हैं. हार्दिक पंड्या ने आज 22 साल के दानिश मालेवर (Danish Malewar) और 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत को डेब्यू का मौका दिया है.

कृष भगत (Krish Bhagat) को बतौर आलराउंडर टीम में शामिल किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस खिलाड़ी ने 2 ओवरों में सिर्फ 10 रन ही दिया है. हालांकि उन्हें कोई विकेट नही मिला है, आइए जानते हैं कौन हैं कृष भगत (Krish Bhagat) जो अपनी गेंदबाजी से मनवा रहे हैं सभी को दीवाना.
कौन हैं Krish Bhagat
कृष भगत (Krish Bhagat) का जन्म 6 नवंबर 2004 को पंजाब में हुआ है. कृष भगत ने अब तक सात फर्स्ट-क्लास मैच और नौ लिस्ट-ए मैच खेले हैं. उनके नाम लिस्ट-ए में नौ विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 3 विकेट रहा है. उन्होंने यह कारनामा दिसंबर 2025 में किया था. इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन भी बनाए थे.
कृष भगत के चाचा मोहिंदर भगत पंजाब के कैबिनेट मंत्री हैं, वहीं उनके दादा चूनी लाल भगत भी पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.वहीं पंजाब का ये खिलाड़ी आलराउंडर है, जो गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान दे सकता है.
अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत की मुंबई इंडियंस में एंट्री
पंजाब के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कृष भगत, चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह टीम में शामिल हुए और पिछले दो सालों में मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स में उन्होंने सबको प्रभावित किया. उन्होंने 2026 के डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस के लिए खेला और प्री-सीजन में टीम का साथ दिया.
21 साल का यह खिलाड़ी बल्ले और गेंद, दोनों से बीच के ओवर्स में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाता है, और उसकी इसी लगन की वजह से उन्हें आज (20 अप्रैल) प्लेइंग XI में जगह मिली है.





