Who is Ashwini Kumar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ, जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात को 99 रनों के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है. मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो तिलक वर्मा (Tilak Varma) के अलावा अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) रहे, जिन्होंने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और मुंबई को जीत दिलाई.

मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने आज 4 ओवरों में 6 की इकॉनमी से सिर्फ 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. ऐसे में फैंस जानने को बेहद उत्सुक हैं कि अश्विनी कुमार कौन हैं?
कौन हैं Ashwini Kumar?
केकेआर के खिलाफ इस खिलाड़ी ने डेब्यू में ही रचा था इतिहास
31 मार्च 2025 को केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) को डेब्यू का मौका दिया था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में डेब्यू मैच खेल रहा ये खिलाड़ी पहली ही गेंद पर इतिहास रच दिया था. अश्विनी कुमार ने अपने पहले ही मैच में पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस तरह वो मुंबई के दूसरे और आईपीएल इतिहास के 10वें गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट चटका डाला.
अश्विनी कुमार अपने डेब्यू मैच में भी 4 विकेट ले लिए थे. अश्विनी ने सबसे पहले अजिंक्य रहाणे को आउट किया. फिर उन्होंने रिंकू सिंह को अपना शिकार बनाया. और फिर मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को क्लीन बोल्ड कर अपनी झोली में 4 विकेट डाल लिया था. इस तरह अश्विनी डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले आईपीएल में पहले भारतीय गेंदबाज बने.





