Viral

जर्मन व्लॉगर और भारतीयों का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल, ‘हिंदुस्तान-जर्मनी जिंदाबाद’ के लगे नारे

Indians Hospitality Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत घूमने आए जर्मन व्लॉगर ऑस्कर अकोस्टा और भारतीय लोगों के बीच खास बातचीत देखने को मिलती है।

जर्मन व्लॉगर और भारतीयों का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल, ‘हिंदुस्तान-जर्मनी जिंदाबाद’ के लगे नारे
जर्मन व्लॉगर और भारतीयों का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल, ‘हिंदुस्तान-जर्मनी जिंदाबाद’ के लगे नारे

वीडियो में दिखाया गया है कि व्लॉगर सड़क पर लिफ्ट मांगता है और कार में जा रहे लोग उसे तुरंत बैठा लेते हैं। थोड़ी जगह में एडजस्ट करते हुए सफर शुरू होता है और बातचीत के दौरान जैसे ही व्लॉगर अपने देश का नाम जर्मनी बताता है, कार में बैठे लोग तुरंत फुटबॉल टीम की तारीफ करने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Oskar Akosta (@oskarakosta)

जर्मन व्लॉगर और भारतीय लड़कों का दोस्ताना वीडियो

इस दौरान माहौल और भी दोस्ताना हो जाता है, जब भारतीय लोग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और व्लॉगर ‘जर्मनी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं। दोनों देशों के प्रति सम्मान और अपनापन इस छोटे से सफर में साफ नजर आता है।

बातचीत के बीच एक खास पल तब आता है, जब कार में बैठे एक शख्स अपने बच्चे से वीडियो कॉल पर बात करते हुए व्लॉगर को दिखाता है और कहता है कि उसके बच्चे का रंग भी उसी जैसा है। इस पर व्लॉगर मुस्कुराते हुए उसे पिता बनने की बधाई देता है, जिससे माहौल और भावुक हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें :

यूजर्स ने भारतीयों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की

इस को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स भारतीयों की सादगी और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पर कई लोगों ने लिखा कि भारतीय पहली मुलाकात में भी ऐसे घुल-मिल जाते हैं जैसे पुराने जानकार हों। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारत की असली पहचान बताया, जहां भाषा और संस्कृति का अंतर होने के बावजूद दिल से जुड़ाव बन जाता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply