Viral

घर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल

Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर घर के अंदर घुसकर ऐसा काम करता नजर आता है, जिसे देखकर लोग चौंक गए।

घर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल
घर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल

आमतौर पर बंदरों के खाने-पीने की चीजें छीनने वाले वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार बंदर ने कुछ अलग ही कर दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर सीधे घर के अंदर पहुंच जाता है और किचन में रखे फ्रिज पर चढ़ जाता है।

बंदर घर में घुसकर फ्रिज में रखी बादाम ले गया

इसके बाद बंदर फ्रिज को खोलता है और उसमें से बादाम का पैकेट निकालकर ले जाता है। यह पूरा नजारा घर में मौजूद एक लड़की अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है। वीडियो में बंदर की हरकतें इतनी समझदारी भरी लगती हैं कि लोग हैरान हो रहे हैं।

ऐसा लगता है मानो उसे पता हो कि फ्रिज में क्या रखा है और उसे क्या चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि बंदर कितने चालाक और समझदार होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब बादाम खाकर इसका दिमाग और तेज हो जाएगा,” वहीं दूसरे ने कहा, “काम की चीज लेकर गया है।”

कुछ लोगों ने इसे हंसी-मजाक में लिया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे मामलों में घरों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply