रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव… पुलिस महकमे में हड़कंप​ | हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, सुरक्षित सफर के लिए अपनाएं ये तरीके​ | Karnataka Missing Woman: 7 साल बाद जिंदा मिली लापता महिला, हत्या के आरोप में निर्दोष ने काटी 2 साल जेल, जबरन शादी से थी नाराज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव… पुलिस महकमे में हड़कंप​

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलियासे आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक सबइंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली. एसआई ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान सबइंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति के रूप में हुई है. संदीप 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे. उन्होंने शनिवार […]

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलियासे आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक सबइंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली. एसआई ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान सबइंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति के रूप में हुई है. संदीप 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे. उन्होंने शनिवार शाम को ट्रेन के आगे कूदकर जान दी. जानकारी के अनुसार, संदीप ने धर्मापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी.

घटनास्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली. संदीप ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. संदीप कुमार प्रजापति संतकबीरनगर जिले के बरांव गांव के निवासी थे. वो अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा और मां को छोड़ गए हैं. उनके पिता रामाश्रय प्रजापति का पहले ही निधन हो चुका है. संदीप की साल 2023 में पुलिस बैच में भर्ती हुई थी.

सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदे

पिछले 11 महीने से उनकी तैनाती चितबड़ागांव थाने में थी. वो एक निजी क्वार्टर में रहते थे, जोकि थाने के गेट के सामने ही है. बताया जा रहा है कि शाम लगभग सात से आठ बजे के बीच बुलेट बाइक से धर्मापुर गांव के पास पहुंचे. ये गांव थाने से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आने के बाद संदीप रेलवे ट्रैक पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गए और अपना जीवन समाप्त कर लिया.

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि चितबड़ागांव थाने को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने जान दे दी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक बुलेट बाइक खड़ी मिली. जांच की गई तो मृतक की पहचान सबइंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. संदीप के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY