रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर Mannat पर लगी स्क्रीन, फिल्म King के टीजर को लेकर अटकलें तेज​ | त्योहारी सीजन में Honda का जलवा! अक्टूबर में सेल 11% बढ़ी, कंपनी ने बेच डाले इतने वाहन​ | BS-4 से सीधे BS-6, भारत ने BS-5 को क्यों छोड़ दिया? जानें इनके नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम​

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो चारों महानगरों में 10 रुपए से लेकर 17 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा देखने को मिला है. सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में बढ़े हैं. खास […]

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो चारों महानगरों में 10 रुपए से लेकर 17 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा देखने को मिला है. सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में बढ़े हैं. खास बात तो ये है कि दिवाली सिर पर है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा होने से मिठाईयां और रेस्तरां का खाना महंगा हो सकता है. वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. खास बात तो ये है कि जून के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितना इजाफा हो गया है और कितने दाम हो गए हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरी बार इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दाम 2820 रुपए हो गए हैं. वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 17 रुपए का इजाफा देखा गया है और दाम 2971 रुपए हो गए हैं. मुंबई में 10.50 रुपए और चेन्नई में 11.50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में क्रमश: 2775 रुपए और 2994.5 रुपए हो गए हैं.

लगातार तीसरे महीने में देखने को मिला इजाफा

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरी बार इजाफा देखने को मिला है. अगस्त के बाद से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 82 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस की कीमतों में 98.5 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में क्रमश: 83.5 रुपए और 88.5 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंकड़ों को देखें तो देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी के दाम 942 रुपए पर बने हुए हैं. जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 968 रुपए देखने को नहीं मिल रही हैं. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 941.50 रुपए पर देखने को मिल रहे हैं. जबकि चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपए देखी जा रही है. जून के महीने आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।