रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकराने की आशंका, 120 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं​ | दिवाली का पेंट सेहत पर न पड़े भारी! पुताई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान​ | इत्ती सी गलती पर प्रिंसिपल बना हैवान, छात्र को इतना पीटा कि आंखों से उतर आया खून; FIR​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

INDIA Bloc Rally: खरगे का सरकार पर हमला, बोले- आप ED, CBI लगा लो, हम डरेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो​

: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की गई। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने मिंटो जंक्शन से मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और RJD नेता तेजस्वी यादव […]

: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की गई। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने मिंटो जंक्शन से मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और RJD नेता तेजस्वी यादव के बयानों ने खास ध्यान खींचा। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

खरगे का केंद्र सरकार पर निशाना 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं सरकार की कठपुतली बनती जा रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। INDIA ब्लॉक की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR प्रक्रिया पर रोक और कथित तौर पर हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करना शामिल है। विपक्ष ने इस आंदोलन को वोट और संविधान बचाने की लड़ाई बताया।

तेजस्वी यादव बोले ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो

रैली में RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ”वैसे तो रामलीला मैदान में रामलीला आयोजित होती है, लेकिन हमने वोट चोरों के लिए महाभारत का आयोजन किया है। हमें कुरुक्षेत्र बनाना पड़ रहा है।” तेजस्वी ने शकुनि और उसके पासे का उदाहरण देते हुए ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार तो मोदी जी का नमूना हैं। उन्हें जेल भेजो, ताकि भविष्य में कोई संविधान के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। तेजस्वी के इस बयान के बाद रैली में चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर विपक्ष का हमला और मुखर नजर आया।

INDIA Bloc’s Mega Rally at Ramlila Maidan Over ‘Vote Chori’, Demands CEC Gyanesh Kumar’s Resignation https://t.co/w6HYtrkSiC

— ANI November 1, 2026

दिवाली के सीजन में व्यापारियों को नुकसान की चिंता

व्यापारी संगठनों का कहना है कि रैली का आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब बाजारों में दिवाली के बाद भी त्योहारी खरीदारी का दौर जारी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने INDIA गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखकर कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई थी। वहीं, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में दिल्ली के बाजारों में दिवाली के दौरान करीब 75 हजार करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। ऐसे में व्यापारियों को आशंका है कि बड़े प्रदर्शन और यातायात प्रतिबंधों के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

डीके शिवकुमार बोले हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

#WATCH | Bengaluru: On the INDIA bloc rally today, Karnataka CM D.K. Shivakumar says, “It is the duty of this country’s voters. Right to vote is right to live. Lakhs and lakhs of people have been deleted. A democratic country, a democratic party, which is there to protect the… https://t.co/q4L6PNFTJI pic.twitter.com/eSOGyTNuit

— ANI November 1, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी SIR के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र में बेहद महत्वपूर्ण है और हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। शिवकुमार ( ने आरोप लगाया कि लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और विपक्ष इसी अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रामलीला मैदान में होने वाला मार्च सफल रहेगा। इस रैली के जरिए विपक्षी दल SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां उठाने के साथ चुनाव आयोग पर भी दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं, दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान बाजारों और यातायात व्यवस्था पर कितना असर पड़ता है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY