रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम हुआ मोबाइल तलाशना था… चाचा-भतीजे ने रची 5.50 लाख रुपये लूट की फर्जी कहानी, 4 घंटे तक पुलिस को दौड़ाया​ | Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में आपकी गाड़ी चलेगी या नहीं? BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल पर बैन, जानें किन वाहनों को छूट​

Noida News: दिल्लीNCR में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों के संचालन पर रोक है. अगर कोई वाहन चालक इन नियमों […]

Noida News: दिल्लीNCR में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों के संचालन पर रोक है. अगर कोई वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर पकड़ा जाता है तो उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि यह प्रतिबंध सभी वाहनों पर लागू नहीं है. कुछ श्रेणियों के वाहनों को इससे छूट दी गई है.

3 दिनों में 572 वाहनों के काटे गए चालान

ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित वाहनों की जांच के लिए अभियान चला रखा है. पिछले तीन दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 572 वाहनों के चालान किए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 11 नवंबर को 113, 12 नवंबर को 229 और 13 नवंबर को 230 वाहनों के चालान काटे गए. पुलिस की टीमें अलगअलग सड़कों और प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच कर रही हैं.

ये भी पढे़ं

इन वाहनों को चलाने की मिली अनुमति

ग्रैप3 के तहत BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन कुछ वाहनों को राहत दी गई है. इनमें BS4 पेट्रोल, BS6 श्रेणी के वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन और गौतम बुद्ध नगर में चलने वाले CNG वाहन शामिल हैं. इन वाहनों के मालिक बिना इस प्रतिबंध की चिंता किए आवागमन कर सकते हैं.

BS3 पेट्रोल श्रेणी में अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2017 के बीच निर्मित और पंजीकृत वाहन आते हैं. वहीं, BS4 डीजल श्रेणी में अप्रैल 2017 से मार्च 2020 के बीच निर्मित वाहन शामिल हैं. इनमें कार, जीप, ट्रक, बस और अन्य वाहन भी हो सकते हैं.

बारबार नियम तोड़ा तो सीज हो सकती है गाड़ी

डीसीपी ट्रैफिक अली अब्बास हैदर ने बताया कि ग्रैप3 के तहत प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. नियमों की अनदेखी करने वालों पर 20 हजार रुपए का चालान किया जा सकता है. बारबार नियम तोड़ने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई भी हो सकती है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी गाड़ी की BS श्रेणी जरूर जांच लें. प्रतिबंधित वाहन लेकर सड़क पर न निकलें, ताकि जुर्माने और अन्य कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY