रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​ | बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव… पुलिस महकमे में हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​

Israel Airstrike:सीजफायर के बीच इजरायल ने दक्षिणी गाजा  के खान यूनिस में हवाई हमला किया है। इस हमले में हमास की सशस्त्र शाखा अलकस्साम ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत हो गई। इजराइली सेना ने हमले की पुष्टि की है। वहीं, हमास ने भी अपने कमांडर की मौत स्वीकार की है। संगठन […]

Israel Airstrike:सीजफायर के बीच इजरायल ने दक्षिणी गाजा  के खान यूनिस में हवाई हमला किया है। इस हमले में हमास की सशस्त्र शाखा अलकस्साम ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत हो गई। इजराइली सेना ने हमले की पुष्टि की है। वहीं, हमास ने भी अपने कमांडर की मौत स्वीकार की है। संगठन ने रविवार दोपहर बाद खान यूनिस में उसके जनाजे का ऐलान किया है।

Reuters reports: “The Israeli military said on Sunday it had struck a senior commander in Hamas’ military wing, and Hamas sources told Reuters the strike killed senior armed Hamas commander Samir Abu Younis in Khan Younis. Abu Younis was commander of the Rafah brigade in Hamas’… pic.twitter.com/7pJkRWvg5z

— ANI November 14, 2026

खान यूनिस में हवाई हमले से मारा गया कमांडर

इजराइली रक्षा बलों ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में टार्गेटेड एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 53 वर्षीय समीर अबू यूनिस को निशाना बनाया गया। 

सड़क पर जाते समय बनाया निशाना

समीर अबू यूनिस को खान यूनिस के मवासी इलाके में एक सड़क पर निशाना बनाया गया। हवाई हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसपास मौजूद कई अन्य लोग घायल हुए हैं। वह 1991 से अलकस्साम ब्रिगेड का सक्रिय सदस्य था और रफाह क्षेत्र के कई बड़े सैन्य अभियानों में उसकी भूमिका रही थी।

ब्रिगेड का कमान प्रमुख था अबू यूनिस 

समीर अबू यूनिस हमास की सैन्य शाखा अलकस्साम ब्रिगेड का वरिष्ठ कमांडर था। वह संगठन की शक्तिशाली रफाह ब्रिगेड का प्रमुख था। इजराइली सेना ने उसे निशाना बनाकर हमला किया। हमास ने उसकी मौत की पुष्टि के साथ रविवार दोपहर बाद जनाजे की घोषणा की।

सीजफायर के बावजूद जारी हैं इजरायली हमले

अक्टूबर 2025 में इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ था। इसके बाद बड़े पैमाने पर जारी युद्ध थम गया, लेकिन इजरायली सेना के हमले पूरी तरह बंद नहीं हुए। हमास के निरस्त्रीकरण और उसके सैन्य ढांचे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

सीजफायर के बाद 1600 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में सीजफायर लागू होने के बाद से इजराइली अभियानों में 1,600 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत ( हो चुकी है। इसी अवधि में झड़पों और सैन्य अभियानों के दौरान इजरायल के 5 सैनिक भी मारे गए हैं। ताजा हमले ने एक बार फिर सीजफायर के बीच जारी तनाव को सामने ला दिया है। 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY