सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गांजा तस्करी: नाबालिगों से तस्करी करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार​ | ब्रिस्क वॉक से वज्रासन…प्रदूषण के बीच फिट रहने के लिए घर में करें ये 5 फिजिकल एक्टिविटी​ | दिवाली के बाद दिल्ली में सोने के दाम में इजाफा, जानिए कितनी हुई कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर क्या है? इस बारे में हर महिला को पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें​

ब्रेस्ट कैंसर का पता अगर समय रहते चल जाए और इसका सही डाइग्नोस हो तो इसकी गंभीरता से बचा जा सकता है. इस कैंसर की वजह से कई महिलाएं अपनी जिंदगी की जंग हार जाती हैं. दरअसल ज्यादातर मामलों में महिलाओं को इसकी सही जानकारी नहीं होती है. इस वजह से समय पर इलाज न […]

ब्रेस्ट कैंसर का पता अगर समय रहते चल जाए और इसका सही डाइग्नोस हो तो इसकी गंभीरता से बचा जा सकता है. इस कैंसर की वजह से कई महिलाएं अपनी जिंदगी की जंग हार जाती हैं. दरअसल ज्यादातर मामलों में महिलाओं को इसकी सही जानकारी नहीं होती है. इस वजह से समय पर इलाज न मिलने पर जान का जोखिम भी रहता है. ब्रेस्ट कैंसर के टाइप का पता लगाने के बाद ही इसका सही इलाज हो सकता है. ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर को काफी गंभीर माना जाता है. तो चलिए जान लेते हैं ब्रेस्ट कैंसर के इस टाइप के बारे में जरूरी बातें.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट कहती है कि ब्रेस्ट कैंसर कम और मध्यम आय वाले देशों में लोगों को ज़्यादा प्रभावित करता है. की तरफ से साल 2021 में ग्लोबल ब्रेस्ट कैंसर इनिशिएटिव भी शुरु किया गया था ताकि हर साल 2.5 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को कम किया जा सके. ये प्रोग्राम कैंसर के बारे में गाइडेंस देता है.

ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर क्या है?

कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून की कंसल्टेंट सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉक्टर शाश्वत तिवारी ने बताया, ब्रेस्ट कैंसर के बारे में यह समझना जरूरी है कि इसके सभी प्रकार एक जैसे नहीं होते हैं. इसका एक टाइप ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर कुछ खास वजहों से दूसरे ब्रेस्ट कैंसर से अलग होता है. आसान भाषा में समझें, तो हमारे शरीर में कुछ हार्मोन और प्रोटीन होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं के बढ़ने को प्रभावित कर सकते हैं.

इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर जांच करते हैं कि कैंसर की कोशिकाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के रिसेप्टर्स मौजूद हैं या नहीं और HER2 नाम का प्रोटीन ज्यादा मात्रा में है या नहीं. ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर में ये तीनों मार्कर नेगेटिव होते हैं. इसी वजह से इसे यह नाम दिया गया है. जबकि ब्रेस्ट कैंसर के दूसरे टाइप में इन तीन रिसेप्टर में से एक या इससे ज्यादा रिसेप्टर पाए जाते हैं.

Getty Images

इस कैंसर की गंभीरता को समझें

एक्सपर्ट ने ट्रिपल नेगेटिव कैंसर के बारे में आगे बताया कि ट्रिपल नेगेटिव कैंसर में तीनों ही रिसेप्टर नहीं पाए जाते हैं और इसी वजह से इसके इलाज में यूज की जाने वाली हार्मोन थेरेपी और HER2 को निशाना बनाने वाली कुछ दवाएं इस कैंसर में काम नहीं करतीं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि इलाज संभव नहीं है. इस कैंसर का पता चलने पर डॉक्टर पहले ये पता लगाते हैं कि ये बीमारी कौन से फेज में हैं. उसी के हिसाब से कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडिएशन और कुछ मामलों में इम्यूनोथेरेपी जैसी तकनीकों से इलाज किया जाता है.

लक्षण न करें नजरअंदाज

एक्सपर्ट का कहना है कि ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर कुछ मामलों में तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए समय पर पहचान और इलाज जरूरी है. भले ही हर गांठ कैंसर नहीं होती है, लेकिन सावधानी सबसे जरूरी है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

  • स्तन में नई गांठ,
  • स्तन के आकार या त्वचा में बदलाव,
  • त्वचा पर गड्ढे पड़ना,
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना,
  • असामान्य डिस्चार्ज या बगल में गांठ

डर के कारण जांच में देरी?

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर की जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं और ज्यादातर महिलाओं को इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होती ही है, लेकिन इसके बावजूद कई महिलाएं जांच करवाने में देरी करती हैं. इसके कई कारण होते हैं जैसे…

  • स्तन से जुड़ी परेशानी के बारे में बात करने को शर्म समझना.
  • कुछ महिलाएं जांच के दौरान होने वाली असहजता से घबराती हैं.
  • कैंसर की पुष्टि होने के डर से डॉक्टर के पास जाने से बचना.

महिलाएं इस बात को लेकर भी चिंतित रहती हैं कि उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी निकली तो परिवार, बच्चों और भविष्य पर क्या असर पड़ेगा, लेकिन डॉक्टर का कहना है, जांच टालने से बीमारी का खतरा कम नहीं होता. अगर स्तन में कोई नया असामान्य बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से बात करें. इसके बाद जरूरत पड़ने पर मैमोग्राम, अल्ट्रासाउंड या बायोप्सी की सलाह दी जा सकती है.डॉक्टर शाश्वत कहते हैं, “मेरी सलाह है कि शर्म या डर को अपनी सेहत के बीच न आने दें. जांच करवाना कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी सेहत के प्रति जिम्मेदारी है. समय पर बीमारी की पहचान होने से इलाज के विकल्प बेहतर हो सकते हैं.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY