मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण​ | IND vs NZ : सुबह 7 बजे उठ जाइए! भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे का पूरा शेड्यूल, टीवी और मोबाइल पर यहां बिल्कुल फ्री देख सकेंगे मैच​ | चीन के झांग यिमिंग को पछाड़ आगे निकले मुकेश अंबानी, बने एशिया के सुपररिच ‘सरपंच’!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

GEN-Z गर्ल्स इन एक्ट्रेस के सूट डिजाइन से लें आइडिया, भाई दूज पर मिलेगा प्रिटी लुक​

भाई दूज पर आप अवनीत कौर का ये सूट लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने राउंड नेकलाइन की अजरक प्रिंट की कुर्ती कैरी की है, जिसके साइड में मैचिंग फैब्रिक की टेसल दी गई हैं, साथ में मैचिंग प्लेन फैब्रिक का शरारा इसे बैलेंस करता है. ब्रेसलेट, कंगन और ईयररिंग के साथ अवनीत कौर […]

भाई दूज पर आप अवनीत कौर का ये सूट लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने राउंड नेकलाइन की अजरक प्रिंट की कुर्ती कैरी की है, जिसके साइड में मैचिंग फैब्रिक की टेसल दी गई हैं, साथ में मैचिंग प्लेन फैब्रिक का शरारा इसे बैलेंस करता है. ब्रेसलेट, कंगन और ईयररिंग के साथ अवनीत कौर ने ब्लशी मेकअप से लुक को इनहैंस किया है.

भाई दूज अगर आप हर्षाली मल्होत्रा की तरह शाइनी फैब्रिक के मैटेलिक सूट को कैरी करेंगी तो वाइब्रेंट लुक क्रिएट होगा. बजरंगी भाईजान में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मुन्नी के रोल से पहचान बनाने वाली हर्षाली का स्टाइल कमाल का है. उन्होंने स्ट्रेप कुर्ती के साथ मैचिंग कलीदार प्लाजो कैरी किया है. दामन और नेकलाइन के साथ ही स्ट्रेप पर मिरर वर्क है जो इस सूट की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है.

भाई दूज पर प्योर ट्रेडिशनल लुक की बजाय अगर आपको कुछ सेमी एथनिक ट्राई करना है तो हर्षाली मल्होत्रा के इस लुक से आइडिया लें. वेलवाटम पैंट्स  ट्राउजर के साथ उन्होंने पेपलम स्टाइल शॉर्ट कुर्ती कैरी की है, जिसपर मैचिंग थ्रेड वर्क और गल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी कई गई है. फ्लोई फैब्रिक का लाइट वेट दुपट्टा पूरे सूट को बैलेंस करता है.

भाई दूज के मौके पर आप पलक तिवारी के इस कलरफुल सूट से आइडिया ले सकती हैं. कलीदार फ्लोर लेंथ फिटेड कुर्ती में वो गॉर्जियस लग रही हैं. हेमलाइन पर लेस वर्क से चौड़ा बॉर्डर बनाया गया है जो इसे रिच टच देता है. वहीं प्लंजिंग नेकलाइन पर हल्की स्टोन एम्ब्रॉयडरी की किनारी बनाई गई है. इस तरह का सूट फेस्टिव मौके पर आपको रॉयल फील देगा.

लाइट और खिलते हुए कलर पसंद करती हैं तो लापता लेडीज की एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा के इस सूट लुक से आइडिया हैं. उन्होंने लैवेंडर कलर का शरारा सेट कैरी किया है. कुर्ती को ब्रोकेड फैब्रिक से बनाया गया है तो वहीं दुपट्टा और ट्राउजर को प्लेन फैब्रिक से बनाया गया है. एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक बैलेंस, एलिगेंट होने के साथ ही ग्रेसफुल और प्रिटी है.

भाई दूज के लिए आप सारा अर्जुन की तरह गोल्डन गोटा पट्टि वर्क का सूट कैरी कर सकती हैं. उन्होंने जो सेट कैरी किया है उसमें कुर्ती को प्लेन फैब्रिक से बनाया गया है और एम्ब्रॉयडरी इसे हैवी लुक देती है. वहीं इसे बैलेंस करने के लिए शरारा को ब्रोकेड फैब्रिक से तैयार किया गया है. ये दोनों ही चीजें इस सूट को फेस्टिव परफेक्ट बनाती हैं. 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY