High Voltage Death Video : दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। आजकल लाइक्स और व्यूज के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते, लेकिन कई बार यह दिखावा जानलेवा साबित हो जाता है। इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर खतरनाक करतब करता नजर आ रहा है।

📍 Laheriasarai, Darbhanga, Bihar: A man climbed onto a stationary freight train and touched a live overhead wire despite people shouting for him to come down.
He received a severe electric shock and caught fire on the spot, losing his life. pic.twitter.com/0EEnf1IdXw— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) April 23, 2026
मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंट करने से हुई मौत
वायरल वीडियो में युवक बिना शर्ट के ट्रेन के एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे पर कूदते हुए दिखाई देता है। नीचे मौजूद लोग उसे लगातार चेतावनी दे रहे थे और नीचे उतरने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह उनकी बातों को नजरअंदाज करता रहा।
कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवक का यह लापरवाह रवैया आखिरकार उसके लिए भारी पड़ गया।
ये खबर भी पढ़ें :
खतरनाक स्टंट्स पर सख्ती से रोक लगाने की मांग
जैसे ही युवक एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे पर कूदने की कोशिश करता है, वह ऊपर लगे तार के संपर्क में आ जाता है। तेज धमाके के साथ उसे जोरदार करंट लगता है और वह वहीं गिर पड़ता है। करंट इतना खतरनाक था कि वह आग की लपटों में घिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद पर लोगों ने गहरा दुख जताया है और ऐसे खतरनाक स्टंट्स पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे ट्रैक और ट्रेन के ऊपर हाई वोल्टेज तार होते हैं, जिनसे दूर रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है।





