बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
₹3200 सस्ता हुआ सोना, ₹6200 गिर गए चांदी के दाम, अब इतनी हो गई कीमत​ | गोरखपुर, कन्नौज, एटा के बाद सपा ने अब हापुड़ की पूरी कार्यकारिणी भंग क्यों की?​ | नींद पूरी न होने पर क्यों पड़ सकता है मिर्गी का दौरा? जानें इसकी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर, कन्नौज, एटा के बाद सपा ने अब हापुड़ की पूरी कार्यकारिणी भंग क्यों की?​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को लेकर लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं. अब हापुड़ में जिला कार्यकारिणी और सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया गया है. इस फैसले ने पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच हलचल बढ़ा दी है. सवाल है कि आखिर […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को लेकर लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं. अब हापुड़ में जिला कार्यकारिणी और सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया गया है. इस फैसले ने पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच हलचल बढ़ा दी है. सवाल है कि आखिर हापुड़ में ऐसा क्या हुआ कि कार्रवाई सिर्फ जिलाध्यक्ष तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया?

गढ़मुक्तेश्वर सीट की दावेदारी बनी विवाद की बड़ी वजह

हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से नैना गुर्जर और निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर दोनों की दावेदारी बताई जा रही है. इसी दावेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी. सपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बबलू गुर्जर पर दो दिन पहले पार्टी का जॉब वर्क करने वाले कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा था. इस विवाद के बाद नैना गुर्जर और उनके पति नीरज सिंह ने दिल्ली में अखिलेश यादव और डिंपल यादव से मुलाकात की.

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में नैना गुर्जर और उनके पति ने जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर और उनके साथियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए. सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी बात के समर्थन में कुछ साक्ष्य भी पार्टी नेतृत्व को सौंपे. इसके बाद जिलाध्यक्ष और कुछ पदाधिकारियों को हटाने पर चर्चा हुई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कुछ पदाधिकारियों तक सीमित नहीं रही.

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की ओर से जारी निर्देश के तहत हापुड़ की जिला कार्यकारिणी, सभी फ्रंटल संगठनों और राष्ट्रीयप्रदेश कार्यकारिणी में शामिल जिले के पदाधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया. नैना गुर्जर के पति नीरज पाल गुर्जर को भी पद से हटा दिया गया है, वो सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर थे.

बबलू गुर्जर ने फैसले को बताया अप्रत्याशित

कार्यकारिणी भंग होने के बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर ने फैसले पर हैरानी जताई. उनका कहना था कि हाईकमान के निर्देश पर जिले की सभी कमेटियां भंग की गई हैं. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले तक सब ठीक था और अचानक यह आदेश आया है. वह पार्टी नेतृत्व से बात कर फैसले का कारण जानेंगे. बबलू गुर्जर ने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि वह आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे.

हापुड़ से पहले छह जिलों में हो चुकी है कार्रवाई

फर्रुखाबाद: यहां जिला संगठन में बदलाव की कार्रवाई हुई.

एटा और कासगंज: पार्टी की बैठक में नेताओं के बीच बहस और आपसी विवाद के बाद अखिलेश यादव ने दोनों जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी थी. बैठक में नेताओं के बीच कहासुनी के बाद अखिलेश की नाराजगी सामने आई थी.

मथुरा: यहां भी जिला कार्यकारिणी भंग की गई.

गोरखपुर: पार्टी नेताओं के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ था. मामला कहासुनी और मारपीट तक पहुंचा. इसके बाद जिला और महानगर इकाइयों समेत फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई.

कन्नौज: यहां PDA सम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने के बाद जिला कार्यकारिणी भंग की गई. पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने भी कहा था कि जिला कमेटी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था.

अखिलेश के सामने दोहरी चुनौती

सपा के सामने एक तरफ संगठन में अनुशासन बनाए रखने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ स्थानीय नेताओं और उनके समर्थकों को साथ रखने की. चुनाव के करीब आते ही टिकट की दावेदारी, स्थानीय वर्चस्व और संगठन में पद पाने को लेकर खींचतान बढ़ सकती है. अब देखना होगा कि नई टीम बनाते समय अखिलेश यादव स्थानीय नेताओं के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं और क्या नई कार्यकारिणी चुनाव से पहले बूथ स्तर पर पार्टी को एकजुट कर पाती है?

राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

इस बीच यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के साथ ही देश और प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी भंग करने की सलाह दी. राजभर ने सपा के जिला संगठनों को गुंडेमाफियाओं का सिंडिकेट बताते हुए कहा कि इसके सरताज खुद अखिलेश यादव हैं.

‘एक जिला एक माफिया’ को लेकर हमला

राजभर ने लिखा कि एकएक जिला कार्यकारिणी भंग करने से अच्छा है कि अखिलेश यादव एक साथ देश और प्रदेश की दोनों कार्यकारिणियां भंग कर दें और खुद भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें. उन्होंने कन्नौज, एटा, कासगंज और गोरखपुर के बाद हापुड़ की जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने का जिक्र किया. राजभर ने कहा कि हापुड़ में अखिलेश को गुर्जर जिलाध्यक्ष पसंद नहीं आया तो उन्होंने पूरे जिले की कार्यकारिणी ही भंग कर दी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY