बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
₹3200 सस्ता हुआ सोना, ₹6200 गिर गए चांदी के दाम, अब इतनी हो गई कीमत​ | गोरखपुर, कन्नौज, एटा के बाद सपा ने अब हापुड़ की पूरी कार्यकारिणी भंग क्यों की?​ | नींद पूरी न होने पर क्यों पड़ सकता है मिर्गी का दौरा? जानें इसकी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नींद पूरी न होने पर क्यों पड़ सकता है मिर्गी का दौरा? जानें इसकी वजह​

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी है. नींद की कमी का असर केवल थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस पर ही नहीं पड़ता, बल्कि यह मिर्गी के मरीजों के लिए भी परेशानी बढ़ा सकती है. दरअसल, जिन लोगों को मिर्गी की समस्या है, […]

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी है. नींद की कमी का असर केवल थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस पर ही नहीं पड़ता, बल्कि यह मिर्गी के मरीजों के लिए भी परेशानी बढ़ा सकती है. दरअसल, जिन लोगों को मिर्गी की समस्या है, उनमें पूरी नींद न लेना दौरे पड़ने का एक अहम कारण बन सकता है. कई बार लगातार देर रात तक जागना, रात में बारबार नींद टूटना या काम के दबाव में पर्याप्त आराम न मिलना मिर्गी के दौरे का खतरा बढ़ा सकता है. इसलिए मिर्गी के मरीजों के लिए दवाओं के साथसाथ नियमित और अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी है.

डॉ. नेहा कपूर का कहना है कि मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में अचानक गड़बड़ी होने से व्यक्ति को दौरा पड़ सकता है. एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में सबकुछ….

इलेक्ट्रिकल सिग्नल कैसे करते हैं काम

सामान्य स्थिति में दिमाग की नसों के बीच इलेक्ट्रिकल सिग्नल एक निश्चित तरीके से काम करते हैं, लेकिन मिर्गी में इन सिग्नल्स की गतिविधि अचानक असामान्य हो जाती है. इससे व्यक्ति कुछ समय के लिए बेहोश हो सकता है, शरीर में झटके आ सकते हैं या वह कुछ देर के लिए आसपास की गतिविधियों के प्रति अनजान हो सकता है. नींद की कमी दिमाग की इस गतिविधि को प्रभावित कर सकती है और पहले से मिर्गी से पीड़ित व्यक्ति में दौरे की आशंका बढ़ा सकती है.

नींद की कमी से क्यों बढ़ता है दौरे का खतरा?

पर्याप्त नींद न मिलने पर दिमाग को खुद को व्यवस्थित करने और आराम करने का पूरा समय नहीं मिल पाता. इससे दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी प्रभावित हो सकती है. खासतौर पर मिर्गी के मरीजों में नींद की कमी दिमाग को दौरे के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकती है. कई लोगों में लगातार दोतीन रात ठीक से नींद न लेने के बाद दौरे पड़ने की आशंका बढ़ जाती है.

इसके अलावा अनियमित सोनेजागने का समय, रातभर मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल, देर रात तक काम करना और बारबार नींद टूटना भी परेशानी बढ़ा सकता है. हालांकि, नींद की कमी से हर व्यक्ति को मिर्गी नहीं होती, लेकिन जिन लोगों को पहले से यह समस्या है, उनमें यह दौरे का ट्रिगर बन सकती है.

क्या केवल रात में नींद पूरी करना जरूरी है?

मिर्गी के मरीजों के लिए सिर्फ पर्याप्त घंटे सोना ही नहीं, बल्कि नियमित समय पर सोना और जागना भी जरूरी है. हर दिन सोने और उठने का समय लगभग एक जैसा रखना चाहिए. वयस्कों को सामान्यतः सात से नौ घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है. दिन में बहुत देर तक सोने, रात में कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन करने और सोने से ठीक पहले मोबाइल चलाने से बचना चाहिए. अगर रात में बारबार नींद टूटती है, खर्राटे आते हैं या सुबह उठने पर भी थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

मिर्गी और नींद का संबंध दोनों तरफ से काम करता है

यह जरूरी नहीं है कि नींद की कमी से ही दौरे पड़े, बल्कि मिर्गी के दौरे भी नींद को प्रभावित कर सकते हैं. कुछ मरीजों को सोते समय दौरे पड़ते हैं, जिससे उनकी नींद बीच में टूट जाती है. कई बार मरीज को रात में दौरा पड़ने का पता भी नहीं चलता, लेकिन सुबह उठने पर शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. इस तरह नींद पूरी न होने और दौरे पड़ने का एक चक्र बन सकता है. इसके अलावा स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं भी मिर्गी के मरीजों की नींद और दौरे को प्रभावित कर सकती हैं.

मिर्गी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

मिर्गी के मरीजों को अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए. सबसे पहले रोजाना पर्याप्त नींद लें और सोनेजागने का समय निर्धारित रखें. रात में देर तक मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें. सोने से पहले चाय, कॉफी और कैफीन वाले पेय पदार्थों का सेवन कम करें.

नियमित हल्का व्यायाम करें और तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं. इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार मिर्गी की दवाएं नियमित रूप से लेते रहें. अपनी मर्जी से दवा की खुराक कम करना या अचानक बंद करना दौरे का खतरा बढ़ा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY