शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बागपत में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान के भाई की हत्या, जमीन को लेकर चचेरे भाइयों से थी रंजिश​

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. घटना छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव की है. शुक्रवार को खेत से गन्ने की बुग्गी निकालने के दौरान ग्राम प्रधान के भाई 50 वर्षीय संजीव खोखर पुत्र योगराज पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. वारदात के पीछे चचेरे […]

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई. घटना छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव की है. शुक्रवार को खेत से गन्ने की बुग्गी निकालने के दौरान ग्राम प्रधान के भाई 50 वर्षीय संजीव खोखर पुत्र योगराज पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. वारदात के पीछे चचेरे भाइयों के साथ लंबे समय से चली आ रही जमीन की रंजिश बताई जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, संजीव शुक्रवार को खेत से गन्ने की बुग्गी निकाल रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में संजीव की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार, हत्या करने वाले मृतक के चाचा दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं और उनका बेटा वर्तमान में यूपी पुलिस में है.

उधर, वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मृतक तीन भाई थे, जिनमें से उनके बड़े भाई प्रमोद ग्राम प्रधान हैं और सबसे छोटे भाई राजीव हैं. मृतक संजीव मंझले भाई थे. उनका एक बेटा है. इस घटना के बाद से मां संतोष देवी, पत्नी रीना और अन्य परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY