देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में बुधवार को करीब 3200 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी जा चुकी है. जबकि चांदी की कीमतों में कारोबारी सत्र के दौरान 6200 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई. जानकारों की मानें तो बॉन्ड यील्ड में इजाफा, डॉलर इंडेक्स में तेजी और फेड की ओर से दिसंबर में पॉलिसी रेट में संभावित इजाफे की आशंका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं.

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
बुधवार को सोने के दाम में फिर से गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के दाम कारोबारी सत्र के दौरान 3,158 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई और कीमतें 1,31,065 रुपए प्रति दास ग्राम के साथ दिन के लोअर लेवल पर आ गई. वैसे बुधवार को बाजार में सोने की शुरुआत गिरावट के साथ 1,31,622 रुपए पर हुई थी. जबकि एक दिन पहले सोना मामूली गिरावट के साथ 1,34,223 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के भाव में और गिरावट देखने को मिल सकती है.
चांदी के दाम में भी गिरे
वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स के आंकड़ों को देखें तो चांदी की कीमत में कारोबारी सत्र के दौरान 6,169 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जिसके बाद दाम 1,63,533 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के लोअर लेवल पर आ गए. वैसे चांदी की कीमतें गिरावट के साथ 1,67,301 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी. मंगलवार को एमसीएक्स पर चांदी के दाम 1,69,702 रुपए प्रति किलोग्राम बंद हुए थे. अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या चांदी की कीमतें 1.50 रुपए से नीचे जाती हुई दिखाई दे रही हैं?
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमत
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. न्यूयॉर्क से लेकर लंदन और यूरोप के बाजारों में सोना और चांदी दोनों क्रैश होते हुए दिखाई दे रहे हैं. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर की कीमत 88.30 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 3,775.90 डॉलर प्रति ओंस पर दिखाई दे रही है.
वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क में गोल्ड स्पॉट के दाम 77.11 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 3,772.5200 डॉलर प्रति ओंस पर देखने को मिल रहे हैं. यूरोपीय बाजारों में सोने की कीमत करीब 64 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ 3,436.0500 यूरो प्रति ओंस पर हैं. जबकि लंदन के बाजार में सोना करीब 51 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 2,863.7000 पाउंड प्रति ओंस पर दिखाई दे रहा है.
दूसरी ओर चांदी की कीमतों का भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. आंकड़ों को देखें तो कॉमेक्स बाजार में सिल्वर फ्यूचर 3.19 फीसदी की गिरावट के साथ 45.85 डॉलर प्रति ओंस पर है. जबकि सिल्वर स्पॉट की कीमतें 3.02 फीसदी की गिरावट के साथ 45.9725 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रही हैं. यूरोपीय मार्केट में चांदी के दाम 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 41.8700 यूरो प्रति ओंस और लंदन के बाजार में चांदी 2.81 फीसदी की गिरावट के साथ 34.8831 पाउंड प्रति ओंस पर दिखाई दे रही है.
क्या और कम होंगे दाम?
सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी करेंसी के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा कि बॉन्ड यील्ड में इजाफा, डॉलर इंडेक्स के 20 महीने के हाई पर और दिसंबर के महीने में सोने और चांदी की कीमतों में संभावित कमी के कारण सोना और चांदी सस्ता हुआ है. मौजूदा समय में सोना अपने पीक से 50,000 रुपए से ज्यादा टूट चुका है. जबकि चांदी की कीमतों में करीब 2.50 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है.