SP Singh Patel Controversy: समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह पटेल अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को ढोंग बताते हुए इन्हें बंद करने की बात कही है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके इस बयान का विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी नेता राम कदम ने भी सांसद के बयान पर आपत्ति जताई है।

दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर सपा सांसद एसपी सिंह पटेल का बयान चर्चा में
प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन की परंपरा पर सवाल उठाते हुए इसे ढोंग बताया… pic.twitter.com/DMiCrkqdRp
— Bansal News Official November 14, 2026
खबर अपडेट हो रही है…