रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी 16 और 17 नवंबर 2026 को मथुरा में दो दिवसीय बड़ी कोर ग्रुप और संगठनात्मक बैठक करने जा रही है. कोर ग्रुप की बैठक में सूबे रे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रभारी […]

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. पार्टी 16 और 17 नवंबर 2026 को मथुरा में दो दिवसीय बड़ी कोर ग्रुप और संगठनात्मक बैठक करने जा रही है. कोर ग्रुप की बैठक में सूबे रे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे. इस दौरान यूपी में बीजेपी की जीत की रणनीति बनाई जाएगी. इस बैठक को बीजेपी के मिशन 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक में शामिल होंगे.इसके अलावा कोर ग्रुप के अन्य सदस्य भी होंगे बैठक में शामिल. इस बैठक में यूपी चुनाव के मद्देनजर दूसरे प्रदेशों के लगाए जा रहे 6 संगठमंत्रियों की उपस्थिति भी रहेगी.

6 संगठन मंत्रियों को 6 क्षेत्रों की जिम्मेदारी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री करम वीर, मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री चंदर शेखर, राजस्थान के संगठन मंत्री अजय कुमार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संगठन मंत्री एन मधुकर, झारखंड के संगठन मंत्री पवन साईं और महाराष्ट्र के सह संगठन मंत्री शतीश धोंड को यूपी विधानसभा चुनाव लिए अस्थाई रूप से काम पर लगाया है. इन सभी 6 संगठन मंत्रियों को उत्तरप्रदेश के 6 क्षेत्रों में जिम्मेदारी तय की गई है. शतीश धोंड को पश्चिम क्षेत्र और अजय कुमार को ब्रज क्षेत्र का चुनावी काम सौंपा गया है.

संगठन से लेकर सरकार तक के कामकाज की समीक्षा

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अंदर पार्टी की सीटें घटने के बाद अब संगठन से लेकर सरकार तक के कामकाज की समीक्षा पर जोर दिया जा रहा है. बीजेपी का फोकस उन कमियों और चुनौतियों की पहचान करना है, जिनका असर पिछले चुनाव में देखने को मिला था. इसी रणनीति के तहत पार्टी प्रदेश के अलगअलग संगठनात्मक क्षेत्रों में बैठकें कर जमीनी स्थिति का आकलन करने में जुटी है. इसी क्रम में मथुरा में ब्रज क्षेत्र के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक मंथन की योजना बनाई गई है.

मिशन 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा

इस बैठक में क्षेत्रवार राजनीतिक परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, संगठन की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन जैसे विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है. राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाले इस संवाद को बीजेपी के मिशन 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है. मथुरा की बैठक में SIR प्रक्रिया के दौरान कटे नामों को जुड़वाने, जमीनी कार्यकर्ताओं के ढुलमुल रवैए को दूर करने और चुनावी मशीन को दुरुस्त करने पर चर्चा होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY