Thursday, April 16, 2026
Sports

अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा होने लगी है, क्योंकि 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है. उनके खेल के अंदाज को क्रिकेट फैंस एन्जॉय भी कर रहे हैं, उनके नेशनल में शामिल होने की मांग भी हो रही है. आईपीएल में भी हमने देखा कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर आत्मविश्वास के साथ छक्का लगाया, इसी ओवर में एक और छक्का जड़ा. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी उसी रफ़्तार से रन बनाए, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. हालांकि उनके नेशनल टीम में शामिल किए जाने की खबरों ने एक और बहस छेड़ दी है. अगर वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो बाहर कौन होगा? कप्तान सूर्यकुमार यादव की पोजीशन भी सवालों में है, जो अपनी फॉर्म से जूझते हुए नजर आए.

अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?
अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?

भारतीय टीम जून में आयरलैंड का दौरा करेगी, जो इंग्लैंड दौरे से पहले होगा. यहां भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैच खेले जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार उन्हें इस दौरे के लिए संभावित प्लेयर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. हालांकि अभी ये तय नहीं है कि वह आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे, या उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे या वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में, या जापान में होने वाले एशियन गेम्स में?

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया, “चयनकर्ताओं से BCCI के लॉजिस्टिक्स विभाग ने कम से कम 35 प्लेयर्स के नाम माँगे थे, जिनके आयरलैंड के वीजा की प्रक्रिया पूरी की जानी थी.” रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 15 की जगह आयरलैंड दौरे के लिए 16 या 17 प्लेयर्स की टीम चुनी जा सकती है. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अगर वैभव प्लेइंग 11 में शामिलकरते हैं, तो यशस्वी जायसवाल भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं.”

Leave a Reply