Thursday, April 16, 2026
Sports

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने रसिक सलाम और विराट कोहली को नजरअंदाज कर इन 4 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम से हुआ. इस मैच में LSG की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के 40 एवं आयुष बडोनी (Ayush Badoni) के 38 और अंत में मुकुल चौधरी के 39 रनों की बदौलत LSG की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना डाले.

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने रसिक सलाम और विराट कोहली को नजरअंदाज कर इन 4 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने रसिक सलाम और विराट कोहली को नजरअंदाज कर इन 4 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

हालांकि आरसीबी की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने LSG का ये लक्ष्य बेहद कम था. LSG के इस लक्ष्य को RCB ने मात्र 15.1 ओवरों में अपने नाम कर लिया. इसके बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने इस मैच को लेकर बात की है.

Rajat Patidar ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में RCB ने LSG को हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है. हालांकि इसके बावजूद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम को आईपीएल 2026 की जीत का दावेदार नही माना. रजत पाटीदार ने RCB की जीत के बाद पोस्ट मैच में बात करते हुए कहा कि

“हमारी गेंदबाजी शानदार रही. मेरा मानना है कि टॉस जीतना हमारे लिए अहम रहा. तेज गेंदबाजों ने जिस तरह गेंद डाली, वह देखने लायक थी.”

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने आरसीबी की जीत का श्रेय पूरी तरह से अपने गेंदबाजों को दिया है, आरसीबी के गेंदबाजों ने LSG के टॉप ऑर्डर को खुलकर रन नही बनाने दिया. खासकर हेजलवुड की वजह से LSG की टीम पॉवरप्ले में सिर्फ 35 रन ही बना सकी और 1 विकेट गंवा बैठी और यही वजह LSG के हार की रही.

रजत पाटीदार ने इन 4 गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

इस मुकाबले में आरसीबी की टीम से क्रुणाल पंड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि सुयश शर्मा ने 4 ओवरों में 34 रन दिए. हालांकि, सुयश को विकेट हाथ नहीं लग सका. इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कप्तान पाटीदार ने कहा कि

“क्रुणाल पंड्या के बारे में मैं भी नहीं जानता कि वह अगली गेंद क्या डालेंगे, लेकिन मैं कहूंगा कि वह बेहद साहसी गेंदबाज हैं. वहीं, सुयश शर्मा की स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी शानदार रही.”

वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोस हेजलवुड की तारीफ़ करते हुए रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा कि

“नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे विशेषज्ञ गेंदबाज हों तो कप्तान का काम आसान हो जाता है, क्योंकि आपको उन्हें ज्यादा बताने की जरूरत नहीं होती. उनका अनुभव और सोच बाकी गेंदबाजों की भी मदद कर रहे हैं. खिताब की उम्मीदों पर अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है. फिलहाल हम सिर्फ एक समय में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं.”

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने इस दौरान सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले रसिक सलाम का नाम तक नही लिया, उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय अपने 4 गेंदबाजों को दिया है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply