Thursday, April 16, 2026
Sports

4 विकेट लेने वाले रसिख सलाम के साथ हुई नाइंसाफी सिर्फ 1 विकेट लेने वाले हेजलवुड को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Rasikh Salam Dar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को आरसीबी (RCB) ने 5 विकेट से जीता, लेकिन इस मैच में आरसीबी की जीत के हीरो गेंदबाज रहे. आरसीबी ने इस मैच को 5 विकेट से जीता. हालांकि 4 विकेट लेने वाले रसिख सलाम (Rasikh Salam Dar) के बजाय 1 विकेट लेने वाले जोस हेजलवुड को दिया गया.

4 विकेट लेने वाले रसिख सलाम के साथ हुई नाइंसाफी सिर्फ 1 विकेट लेने वाले हेजलवुड को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
4 विकेट लेने वाले रसिख सलाम के साथ हुई नाइंसाफी सिर्फ 1 विकेट लेने वाले हेजलवुड को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

RCB और LSG के बीच खेले गए इस मैच में रसिख सलाम को मैन ऑफ द मैच न दिए जाने पर आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जताई है. आकाश चोपड़ा ने क्या कहा आइए जानते हैं.

आकाश चोपड़ा ने उठाए आईपीएल पर सवाल

मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है. आकाश ने लिखा कि

“आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया. यह बच्चे के साथ अन्याय है.”

दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख (Rasikh Salam Dar) जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा.

Rasikh Salam Dar ने किया शानदार प्रदर्शन

आरसीबी की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सबसे सफल दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे. डार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3, क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2, और जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. आरसीबी 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया.

RCB की जीत के बाद ऐसा माना जा रहा था कि रसिख सलाम (Rasikh Salam Dar) को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिलेगा. लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया.

यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से 3 ज्यादा थे. टी20 में दोनों की अहमियत है. इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना बेहद चौकाने वाला है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply