Who is Rasikh Salam Dar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की टीम से हुआ. आरसीबी (RCB0 की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) की टीम के लिए रसिख सलाम (Rasikh Salam Dar) ने बेहद शानदार गेंदबाजी की.

रसिख सलाम (Rasikh Salam Dar) ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद से फैंस आरसीबी के लिए खेलने वाले रसिख सलाम के बारे में जानने को बेहद उत्सूक हैं.
कौन हैं Rasikh Salam Dar?
जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रसिख सलाम (Rasikh Salam Dar) का आईपीएल सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए किया था. रसिख सलाम ने मुंबई इंडियंस के लिए 2019 में खेला था, लेकिन इस दौरान उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला और उसके बाद अगले ही सीजन इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया गया.
इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने रसिख सलाम को 2022 में मौका दिया. लेकिन 2 मैच खिलाने के बाद उन्हें भी टीम से बाहर कर दिया गया. वहीं इसके बाद 2024 में दिल्ली के लिए रसिख ने 8 मैचों में 9 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने भी उन पर भरोसा नहीं जताया और उन्हें रिलीज कर दिया.
आईपीएल 2025 की नीलामी में आरसीबी ने रसिख को खरीदा. उस सीजन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने को मिला, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया. आमतौर पर टीमें ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज कर देती हैं, लेकिन आरसीबी ने रसिख की काबिलियत को पहचाना और उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया. टीम का यही भरोसा आज टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत बन गया है.
भविष्य में बड़ा नाम साबित हो सकते हैं Rasikh Salam Dar
रसिख सलाम का आईपीएल करियर भले ही काफी संघर्ष से भरा रहा है. रसिख सलाम ने अपनी मैच्योरिटी और चतुराई से आलोचकों को करारा जवाब दिया है, इस खिलाड़ी पर भले ही आईपीएल की 3 सबसे बड़ी टीमों ने विश्वास नही जताया था, लेकिन अब विराट कोहली की आरसीबी की टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया, जिसका परिणाम अब आरसीबी को मिल रहा है.
आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 मैचों में ही रसिख 5 विकेट चटका चुके हैं. कल रात LSG के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया.





