Thursday, April 16, 2026
Viral

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ी! अब मिली 'Z' श्रेणी की सिक्योरिटी

दिल्ली विधानसभा को पिछले कुछ समय से बार-बार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों और सुरक्षा में हुई हालिया चूक के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें अब ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ी! अब मिली 'Z' श्रेणी की सिक्योरिटी
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ी! अब मिली 'Z' श्रेणी की सिक्योरिटी

दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक बयान में कहा गया है कि बजट सत्र के बाद से बम संबंधी धमकियां आने और हाल में विधानसभा की सुरक्षा में चूक के बाद अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड श्रेणी का कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष के कार्यालय को 23 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र के बाद से लगभग 6-7 धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।

इसके अलावा, हाल में एक शख्स अपनी कार से विधानसभा गेट नंबर-2 पर लगे अवरोधक तोड़ते हुए परिसर में घुस गया था और वहां अध्यक्ष के कार्यालय के पास गुलदस्ता और माला रखकर वापस लौट गया। नई जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत, विजेंद्र गुप्ता को एक विशेष टीम द्वारा 24 घंटे व सातों दिन सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्नत सुरक्षा उपायों में एक समर्पित एस्कॉर्ट कार भी शामिल है, जो हर समय उनके साथ रहेगी। बयान में कहा गया है कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा करने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply