बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​ | Yogi Vs Akhilesh: उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज​ | Kirti Azad Ram Controversy: राम-सीता पर कीर्ति आजाद के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- TMC के ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सदस्य नहीं समझेंगे रामायण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

झांसी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे​

उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ललितपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार राज, आयुष और हर्ष की मौत हो गई. सबसे दुखद बात यह है कि राज की बहन की शादी 25 नवंबर को होनी है. तीनों रिश्तेदारों […]

उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. प्रेमनगर थाना क्षेत्र में ललितपुर हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार राज, आयुष और हर्ष की मौत हो गई. सबसे दुखद बात यह है कि राज की बहन की शादी 25 नवंबर को होनी है. तीनों रिश्तेदारों तक निमंत्रण कार्ड पहुंचाने बाइक से निकले थे. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

यह हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर हाईवे पर राजपूत ढाबे के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, राज अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए तालबेहट गया था. उसके साथ उसके दो दोस्त आयुष और हर्ष भी बाइक पर सवार थे. तीनों दोस्तों ने वहां शादी के कार्ड बांटे और फिर घर लौटने के लिए निकल पड़े. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा.

सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक

हाईवे पर एक ट्रक खराब हालत में सड़क किनारे खड़ा था. मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तीनों युवकों की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने राज, आयुष और हर्ष को मृत घोषित कर दिया. एक साथ तीन दोस्तों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिवारों तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया. परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

इस हादसे ने राज के परिवार को सबसे गहरा जख्म दिया है. घर में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं. 25 नवंबर को शादी होनी है. राज इसी शादी की जिम्मेदारी निभाते हुए रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण कार्ड बांटने निकला था. परिवार को उम्मीद थी कि वह शादी की तैयारियों में हाथ बंटाएगा, लेकिन एक सड़क हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं.

जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब अपनों को खोने का दर्द है. फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY