बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​ | Khajanchi Birthday: नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मा खजांची हुआ 10 साल का, अखिलेश यादव ने मनाया बर्थडे, BJP को दी ये सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​

Uttarakhand IAS PCS Transfer  उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। कुल 26 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें 10 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी , नगर आयुक्त और […]

Uttarakhand IAS PCS Transfer  उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़े स्तर पर IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। कुल 26 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें 10 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी , नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

ट्रांसफर ऑर्डर

10 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग

निधि यादव

अपर सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण के पद पर बनी रहेंगी। उन्हें पंचायती राज निदेशालय के निदेशक की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

अभिनव शाह

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी से हटाकर अपर सचिव, पर्यटन और पर्यटन विकास परिषद का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

दीपक सैनी

पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी से देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

प्रवीण कुमार

शहरी विकास निदेशालय के अपर निदेशक से पिथौरागढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अनामिका

प्रतीक्षा में चल रहीं अनामिका को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

आशिमा गोयल

ऊधमसिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हटाकर हल्द्वानी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

दीपक रामचन्द्र सेठ

रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट से चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

राहुल आनन्द

देहरादून में संयुक्त मजिस्ट्रेट से उत्तरकाशी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

गौरी प्रभात

पौड़ी में संयुक्त मजिस्ट्रेट से रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

दीक्षिता जोशी

रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट से काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

16 PCS अधिकारियों के भी तबादले

जीवन सिंह नगन्याल

कुमाऊं मंडल, नैनीताल के अपर आयुक्त से काशीपुर में गन्नाचीनी आयुक्त बनाया गया है।

त्रिलोक सिंह मर्तोलिया

काशीपुर में गन्नाचीनी आयुक्त और किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक से कुमाऊं मंडल, नैनीताल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

अभिषेक त्रिपाठी

चमोली के मुख्य विकास अधिकारी से देहरादून में पंचायती राज निदेशालय का निदेशक बनाया गया है।

रामजी शरण शर्मा

अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी से देहरादून में सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी का अपर निदेशक बनाया गया है।

जय भारत सिंह

उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी से देहरादून में शहरी विकास निदेशालय का अपर निदेशक बनाया गया है।

श्याम सिंह राणा

रुद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी से देहरादून नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

विपिन प्रकाश

चमोली के अपर जिलाधिकारी से काशीपुर में गन्नाचीनी के अपर आयुक्त और किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

पंकज कुमार उपाध्याय

ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी से हरिद्वार में कुंभ मेले का अपर मेलाधिकारी बनाया गया है।

कौस्तुभ मिश्र

ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी से रुद्रपुर में मंडी परिषद का उप निदेशक बनाया गया है।

स्मिता

देहरादून में अपर जिलाधिकारी और विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी से रुड़की नगर निगम की नगर आयुक्त बनाई गई हैं।

रविन्द्र सिंह बिष्ट

काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त से बागेश्वर के अपर जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

निर्मला बिष्ट

रुद्रपुर मंडी परिषद की उप निदेशक और मुख्यमंत्री की उप सचिव से ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी बनाई गई हैं।

जितेंद्र कुमार

हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी से देहरादून के अपर जिलाधिकारी और विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी बनाए गए हैं।

नुपूर वर्मा

पौड़ी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर से रुद्रपुर नगर निगम की नगर आयुक्त बनाई गई हैं।

परितोष वर्मा

हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त से काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए हैं।

गोपाल राम बिनवाल

रुड़की नगर निगम के नगर आयुक्त से हरिद्वार कुंभ मेले का उप मेलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY