गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Uttarakhand IAS PCS Transfer List: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी​

: रिपोर्ट योगेश सेमवाल, उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा और प्रांतीय सिविल सेवा ) के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 26 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें 10 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल हैं। इस […]

: रिपोर्ट योगेश सेमवाल, उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा और प्रांतीय सिविल सेवा ) के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 26 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें 10 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल हैं।

इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी , नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पदों से हटाकर दूसरे विभागों में भेजा गया है, जबकि कुछ को नई तैनाती दी गई है। आइए जानते हैं किस अधिकारी को कहां भेजा गया है।

IAS अधिकारियों के तबादलों की पूरी सूची

निधि यादव : अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर बनी रहेंगी। उन्हें निदेशक, पंचायती राज निदेशालय के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

अभिनव शाह : मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से हटाकर अपर सचिव, पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है।

दीपक सैनी : मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीण कुमार : अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ नियुक्त किए गए हैं।

अनामिका : प्रतीक्षारत से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा के पद पर तैनाती दी गई है।

आशिमा गोयल : संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाई गई हैं।

दीपक रामचन्द्र सेठ : संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, चमोली नियुक्त किए गए हैं।

राहुल आनंद : संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी बनाए गए हैं।

गौरी प्रभात : संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की भेजी गई हैं।

दीक्षिता जोशी : संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर नियुक्त की गई हैं।

ये भी पढ़ें:

PCS अधिकारियों के तबादलों की पूरी सूची

जीवन सिंह नगन्याल: अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल से आयुक्त, गन्नाचीनी, काशीपुर बनाए गए हैं।

त्रिलोक सिंह मर्तोलिया: आयुक्त, गन्नाचीनी, काशीपुर और प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल किच्छा से अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल नियुक्त किए गए हैं।

अभिषेक त्रिपाठी: मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून बनाए गए हैं।

रामजी शरण शर्मा: मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी , देहरादून भेजे गए हैं।

जय भारत सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून नियुक्त किए गए हैं।

श्याम सिंह राणा: अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाए गए हैं।

विपिन प्रकाश: अपर जिलाधिकारी, चमोली से अपर आयुक्त, गन्नाचीनी, काशीपुर और प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा नियुक्त किए गए हैं।

पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी , ऊधमसिंह नगर से अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार बनाए गए हैं।

कौस्तुभ मिश्र: अपर जिलाधिकारी , ऊधमसिंह नगर से उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर नियुक्त किए गए हैं।

स्मिता: अपर जिलाधिकारी, देहरादून और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की बनाई गई हैं।

रविन्द्र सिंह बिष्ट: नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर से अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर नियुक्त किए गए हैं।

निर्मला बिष्ट: उप निदेशक, मंडी परिषद, रुद्रपुर और उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर जिलाधिकारी , ऊधमसिंह नगर बनाई गई हैं।

जितेंद्र कुमार: अपर जिलाधिकारी , हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून के साथ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी और CALA की जिम्मेदारी दी गई है।

नुपूर वर्मा: डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त की गई हैं।

परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी से नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर भेजे गए हैं।

गोपाल राम बिनवाल: नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की से उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार नियुक्त किए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी समेत कई जिलों और नगर निगमों में अधिकारियों की नई तैनाती होगी। शासन के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से सौंपी गई हैं। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY