गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि हमने बच्चों को पढ़ाने करने का ‘गुनाह किया. हमने एक विश्वविद्यालय बनाया. हमने स्कूल बनाए. एक मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया; यही गलती थी. गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को उनकी चार दिन की कस्टडी रिमांड दे […]

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि हमने बच्चों को पढ़ाने करने का ‘गुनाह किया. हमने एक विश्वविद्यालय बनाया. हमने स्कूल बनाए. एक मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया; यही गलती थी. गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को उनकी चार दिन की कस्टडी रिमांड दे दी है. गाजियाबाद की डसना जेल से लाकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आजम खान का मेडिकल कराया गया और उसके बाद ED दफ्तर ले जाया गया.

प्रवर्तन निदेशालय 16 नवंबर की शाम तक उनसे पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी 426.46 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय घोटाले, सरकारी धन और संपत्तियों के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है. कोर्ट ने मनी ट्रेल और संबंधित कंपनियों की भूमिका की जांच को रिमांड के लिए जरूरी माना है. हालांकि, अदालत ने पूछताछ के दौरान मेडिकल परीक्षण कराने और किसी भी तरह की प्रताड़ना नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं.

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा हुए को प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तुरंत गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद 1 नवंबर को विशेष PMLA कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तब से आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं.

शिवपाल यादव ने आजम खान से की थी मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला था और आजम खान का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. वहीं दावा किया था कि आजम खान सपा में थे और रहेंगे.

ED का मनी लॉन्ड्रिंग मामला जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और जमीन के लेनदेन पर केंद्रित है. जांच एजेंसी ने इस मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

ED का दावा है कि निजी विश्वविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया. एजेंसी के मुताबिक, सरकारी फंड को कथित तौर पर दूसरे मदों में डायवर्ट कर उसका दुरुपयोग किया गया.

ED ने लगाए हैं कई आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टरों ने सरकारी ठेकों की करीब 30 फीसदी रकम आजम खान के निजी बैंक खातों और अन्य लाभार्थियों तक पहुंचाने की बात स्वीकार की है.

ED का आरोप है कि राजनीतिक दबाव बनाकर लोगों से चंदा लिया गया. इसके अलावा, सरकारी धन से तैयार संपत्तियों, जिनमें OBC हॉस्टल भी शामिल है, को कथित तौर पर अवैध तरीके से जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के नाम हस्तांतरित किया गया. आजम खान की गिरफ्तारी के साथ ही ED ने उनसे जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित कुछ संपत्तियों को भी एजेंसी ने अटैच किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY