बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ayodhya Bomb Threat: दिवाली पर अयोध्या-काशी और मथुरा में धमाकों की धमकी, 27 नवंबर तक हमले की चेतावनी से मचा हड़कंप​ | Vande Bharat Sleeper Train: पीएम मोदी ने दी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विस्तार की जानकारी, मुंबई-बेंगलुरु और काशी-दिल्ली के बीच चलेगी​ | पुरानी गाड़ी बेचने और खरीदने वालों के लिए राहत की तैयारी, ऑनरशिप ट्रांसफर करना होगा आसान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nirmala Sitharaman Challenges: निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती, बोलीं- संसद में आइए, SIR-EVM पर चर्चा कीजिए​

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देने वाले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को संसद में आकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती […]

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देने वाले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को संसद में आकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी है। सीतारमण ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी सोशल मीडिया पर बहस की चुनौती तो देते हैं, लेकिन संसद में चर्चा के दौरान वही उत्साह क्यों नहीं दिखाते?

Rahul ji, you ask the Prime Minister to choose a venue for a debate. There is already one: Parliament, where you happen to be the LoP.

Just yesterday, Home Minister Shri @AmitShah offered a special session to debate SIR and EVMs. Why not show the same enthusiasm for a debate in… https://t.co/HQoIYsYTs6

— Nirmala Sitharaman November 3, 2026

निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से बहस के लिए जगह तय करने को कह रहे हैं, जबकि इसके लिए संसद से बेहतर जगह और क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें सदन में अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलता है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार  और  के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। ऐसे में राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर चुनौती देने के बजाय संसद में बहस के लिए आगे आना चाहिए।

‘बहस चाहते हैं तो सदन की कार्यवाही चलने दीजिए’

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सांसद सदन से वॉकआउट कर चुके हैं, जबकि सरकार उनके आरोपों का जवाब दे रही थी। उन्होंने सवाल किया कि जब विपक्ष सरकार का पक्ष सुनने के लिए सदन में रुकता ही नहीं है, तो फिर बहस की इच्छा जताने का क्या मतलब है? सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों ने कई बार संसद की कार्यवाही में बाधा डाली, जिसके कारण सदन का पूरा समय बर्बाद हुआ। वित्त मंत्री ने राहुल गांधी की ओर से आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर भी टिप्पणी की। उन्होंने इसे असली संसद का मजाक बताया और कहा कि राहुल गांधी को जिस काम के लिए समय और उत्साह मिला, वही ऊर्जा उन्हें वास्तविक संसद की कार्यवाही में भी दिखानी चाहिए।

दो दिन में राहुल गांधी ने दो बार PM मोदी को दी चुनौती

दरअसल, राहुल गांधी पिछले दो दिनों में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे चुके हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की थी। इसके अगले दिन राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को आमनेसामने बैठकर बहस करने की चुनौती दी। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दोबारा पीएम मोदी को बहस के लिए ललकारा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को देशद्रोही बताते हैं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक मंच पर आकर इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए।

राहुल गांधी बोले ‘डरिए मत, जगह आप चुन लीजिए’

24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।

आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।

देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।

दोनों मिलेंगे,… pic.twitter.com/373F0IqdMR

— Rahul Gandhi November 3, 2026

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो बहस के लिए कोई भी जगह चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान मीडिया और देश के युवा भी मौजूद रहें। दोनों नेता आमनेसामने बैठें और किसी भी व्यक्ति को जज बनाया जा सकता है।
राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि अगर प्रधानमंत्री चाहें तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी जज बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द बहस के लिए तैयार होने की अपील करते हुए कहा कि देश को पता चलना चाहिए कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों से किसका संबंध है। अब निर्मला सीतारमण के इस पलटवार के बाद SIR और EVM को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY