: में 2 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। IPS ध्रुव कांत ठाकुर को होमगार्ड का पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा बनाया गया है। वहीं, IPS अशोक कुमार सिंह को नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

ट्रांसफर लिस्ट
ध्रुव कांत ठाकुर को मिली ये जिम्मेदारी
1994 बैच के IPS अधिकारी ध्रुव कांत ठाकुर अभी तक उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा के साथ नागरिक सुरक्षा के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। नई तैनाती के बाद वह लखनऊ में होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
अशोक कुमार सिंह बने नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक
1995 बैच के IPS अधिकारी अशोक कुमार सिंह अभी तक लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पुलिस महानिदेशक एवं सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे। अब उन्हें उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: