गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर से प्रेमप्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिस देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल यहां एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर बीच सड़क घंटों ड्रामा किया. युवती करीब 500 मीटर तक ट्रक के आगे चलती रही. चालक से शादी करने की जिद पर […]

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर से प्रेमप्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिस देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल यहां एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर बीच सड़क घंटों ड्रामा किया. युवती करीब 500 मीटर तक ट्रक के आगे चलती रही. चालक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया. युवती की बुआ ने दूसरी महिला की मदद से उसे ट्रक के सामने से हटाया. घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ जुटी गई.

मामला बिल्हौर कस्बे का है. यहां गुरुवार शाम प्रेमप्रसंग का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को हैरान कर दिया. शादी से इनकार करने और कई महीने से फोन पर बातचीत बंद कर देने से आहत युवती ने अपने प्रेमी का ट्रक रोक लिया. ट्रक के सामने खड़ी होकर वह चालक से नीचे उतरने और शादी करने की जिद करने लगी. युवती करीब 500 मीटर तक ट्रक के आगे चलती रही और बारबार रास्ता रोकती रही. इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई.

बुआ करती रही हटाने की कोशिश

युवती के साथ मौजूद उसकी बुआ लगातार उसे ट्रक के सामने से हटाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. जूनियर स्कूल के सामने स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने एक अन्य महिला की मदद से युवती को पकड़कर ट्रक के सामने से हटाया. इसके बाद चालक ट्रक लेकर आगे निकल गया.

कई महीने पहले बंद कर दी थी बातचीत

युवती की बुआ के मुताबिक, भाईदूज पर वह मायके आई थीं. गुरुवार को घर लौटते समय उनकी भतीजी उन्हें छोड़ने आई थी. इसी दौरान ट्रक कस्बे से गुजरा तो युवती उसे रोकने लगी. बुआ ने बताया कि उनकी भतीजी की बिल्हौर थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव के रहने वाले ट्रक चालक से फोन पर बातचीत होती थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन कुछ महीने पहले युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी. इसके बावजूद युवती उससे शादी करना चाहती है.

ट्रक के पीछे दौड़ी युवती

बुआ और दूसरी महिला द्वारा युवती को ट्रक के सामने से हटाने के बाद चालक आगे बढ़ गया. हालांकि, कुछ दूरी पर युवती को छोड़े जाने के बाद वह एक बार फिर ट्रक को रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ी. कस्बे में हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY