बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PhonePe पर 24 कैरेट सोना खरीदने पर मिलेगा 2% कैशबैक, जानें कब और कैसे मिलेगा ऑफर?​ | Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत​ | भारत का वीजा सिस्टम होगा बेहद आसान! गृह मंत्रालय ने लिया ये बड़ा फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

SUV खरीदने वालों के लिए Honda लेकर आ रही है नया ऑप्शन, पहली EV का नाम ALPHA हुआ कंफर्म​

जापान की कार कंपनी Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV के नाम से पर्दा उठा दिया है. कंपनी की इस नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV को Honda ALPHA नाम दिया गया है. इसे अक्टूबर 2025 में दिखाए गए 0 Alpha कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस SUV […]

जापान की कार कंपनी Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV के नाम से पर्दा उठा दिया है. कंपनी की इस नई मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV को Honda ALPHA नाम दिया गया है. इसे अक्टूबर 2025 में दिखाए गए 0 Alpha कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस SUV का ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर को भारत में होगा. यानी दुनिया के दूसरे बाजारों से पहले भारतीय ग्राहकों को इसकी पहली झलक देखने को मिलेगी.

Honda ALPHA का प्रोडक्शन राजस्थान के टुपूकरा स्थित कंपनी के प्लांट में किया जाएगा. यहां बनने वाली गाड़ियों को भारत के साथसाथ दूसरे देशों में भी भेजा जाएगा. इस SUV के जरिए Honda भारतीय बाजार में अपनी पहली मासमार्केट इलेक्ट्रिक कार उतारने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी भारत में अपने नए H लोगो को भी पहली बार पेश करेगी.

डिजाइन में दिखेगा कॉन्सेप्ट मॉडल का असर

का लुक काफी हद तक 0 Alpha कॉन्सेप्ट से मिलताजुलता हो सकता है. कॉन्सेप्ट और टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल से पता चलता है कि कंपनी ने इसे आम SUV से थोड़ा अलग अंदाज दिया है. इसका शेप क्वॉसीएमपीवी जैसा हो सकता है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देगा.

इसके पिछले हिस्से में बड़ी विंडस्क्रीन और नीचे की तरफ उभरा हुआ बंपर देखने को मिल सकता है. आगे की तरफ रोशनी देने वाला Honda लोगो और चार्जिंग पोर्ट की खास जगह इसे मॉडर्न लुक देगी. हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

बैटरी और रेंज को लेकर क्या है जानकारी?

Honda ने अभी ALPHA के बैटरी पैक, मोटर की पावर और ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 65kWh से 75kWh तक की क्षमता वाले दो ऑप्शन मिल सकते हैं.

शुरुआत में यह SUV फ्रंटव्हीलड्राइव और सिंगलमोटर सेटअप के साथ आ सकती है. इसका व्हीलबेस करीब 2700 से 2800 मिलीमीटर होने की उम्मीद है. इससे केबिन में बैठने वालों को ज्यादा जगह मिल सकती है और सामान रखने के लिए भी अच्छा स्पेस मिल सकता है.

केबिन में मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स

Honda ALPHA के अंदर बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और छोटा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें थ्रीस्पोक फ्लैटबॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसके साथ पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और AC को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल बटन मिलेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY