बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘हर भक्त श्रीराम तक’ ब्रेल रेलिंग के जरिए दृष्टिबाधित भक्त करेंगे रामलला के दर्शन; ITC मंगलदीप की पहल​ | पैसा लेकर नौकरी छोड़ने का मौका दे रही Google, 5 देशों में फिर शुरू हुआ एग्जिट प्रोग्राम, इन कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा असर!​ | देहरादून में कार पर पलटा कंटेनर, सहारनपुर के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली से पहले 9.69 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज, इस राज्य ने किया DA में इजाफा​

केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारों की ओर से भी महंगाई भत्ते में इजाफा करना शुरू कर दिया है. कुछ देर पहले पंजाब से महंगाई भत्ते में इजाफे की खबर आई थी. अब गुजरात सरकार ने भी इसका ऐलान कर दिया है. बुधवार को राज्य सरकार ने अपने 4.62 लाख कार्यरत कर्मचारियों और 5.07 […]

केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकारों की ओर से भी महंगाई भत्ते में इजाफा करना शुरू कर दिया है. कुछ देर पहले पंजाब से महंगाई भत्ते में इजाफे की खबर आई थी. अब गुजरात सरकार ने भी इसका ऐलान कर दिया है. बुधवार को राज्य सरकार ने अपने 4.62 लाख कार्यरत कर्मचारियों और 5.07 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इससे दिवाली से पहले 9.69 लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर राज्य सरकार की ओर से किस तरह का ऐलान किया है.

3 फीसदी डीए बढ़ोतरी का ऐलान

सीनियर कैबिनेट सदस्य और सरकारी प्रवक्ता जीतू वघानी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप है. एक हफ्ते पहले, केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए वघानी ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की चार महीने की बकाया राशि का भुगतान नवंबर के वेतन और पेंशन के साथ एक ही किस्त में किया जाएगा.

1,569 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ

DA में इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के विभागों, पंचायत सेवाओं और अन्य संगठनों के कर्मचारियों के साथसाथ छठे और सातवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगा. मंत्री ने बताया कि बकाया राशि के भुगतान पर राज्य सरकार को 523 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे, जबकि DA में इस बढ़ोतरी से सालाना 1,569 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा. वघानी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य उन सरकारी कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देना है जो सुशासन सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं, और साथ ही उन्हें त्योहारों के मौसम में कुछ वित्तीय राहत प्रदान करना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY