बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बहराइच: 50 रुपये का टिकट लेकर देखने पहुंचे थे जलपरी शो, अचानक टूटा शीशे का टैंक… 15 घायल, आयोजकों के खिलाफ FIR​ | Dhanteras Best Bike Buying: धनतेरस पर 60 हजार से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये 3 बाइक!​ | बहराइच में जलपरी शो के दौरान हादसा, टूटा पानी का टैंक…दर्शकों पर गिरा कांच, 15 घायल; आयोजकों पर FIR​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बहराइच: 50 रुपये का टिकट लेकर देखने पहुंचे थे जलपरी शो, अचानक टूटा शीशे का टैंक… 15 घायल, आयोजकों के खिलाफ FIR​

Bahraich Jalpari show accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान हादसा हो गया. फखरपुर क्षेत्र के खालिदपुर गांव में आयोजित दादा मियां के उर्स मेले में शो के लिए बनाए गए पानी से भरे टैंक का शीशा अचानक टूट गया. टैंक में करीब 20 हजार लीटर पानी भरा हुआ […]

Bahraich Jalpari show accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान हादसा हो गया. फखरपुर क्षेत्र के खालिदपुर गांव में आयोजित दादा मियां के उर्स मेले में शो के लिए बनाए गए पानी से भरे टैंक का शीशा अचानक टूट गया. टैंक में करीब 20 हजार लीटर पानी भरा हुआ था. शीशा टूटते ही पानी और कांच के टुकड़े दर्शकों की तरफ जा गिरे. इस हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. इनमें गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

खालिदपुर गांव में दादा मियां का उर्स मेला लगा हुआ था. मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए जलपरी शो का आयोजन किया गया था. इसके लिए पानी से भरा एक बड़ा टैंक बनाया गया था, जिसमें करीब 20 हजार लीटर पानी मौजूद था. शो देखने के लिए लोगों से 50 रुपये का टिकट लिया जा रहा था.

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, वह भी अपने परिवार के साथ उर्स मेले में पहुंचे थे. उन्होंने टिकट लेकर जलपरी शो देखा. शो के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी. लोगों ने देखा कि पानी से भरे टैंक का शीशा टूट गया है. इसके बाद टैंक में भरा पानी और कांच के टुकड़े तेजी से दर्शकों की तरफ फैल गए.

पानी और कांच के टुकड़ों से घायल हुए लोग

टैंक का शीशा टूटने से वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पानी के तेज बहाव और कांच के टुकड़ों की चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए. घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग खुद को बचाने के लिए इधरउधर भागने लगे. कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद शो के आयोजक और केयरटेकर मौके से फरार हो गए. इससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखी गई.

आयोजक के खिलाफ FIR, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जलपरी शो के दौरान टैंक का शीशा टूटने से कुल 15 लोग घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद आयोजक और केयरटेकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टैंक का शीशा किन वजहों से टूटा. इसके साथ ही शो के आयोजन में सुरक्षा के इंतजामों की भी जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जाएगा कि इतने बड़े टैंक में पानी भरने और दर्शकों के सामने शो कराने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट अनिल तिवारी

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY