UP Police Transfer List 2026: उत्तरप्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में चार सहायक पुलिस आयुक्तों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में 27 नवंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं।
सरकार ने 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके भगत को आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पद से स्थानांतरित कर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ भेजा है।
वहीं, 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशान्त कुमार को एडीजी प्रशासन के पद से हटाकर आगरा जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
लखनऊ में चार ACP को नई जिम्मेदारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने भी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। समीर कुमार सिंह को गोसाईंगंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ऋषभ यादव को एसीपी यातायात के साथ यूपी112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अरविन्द कुमार को बाजारखाला और विवेक यादव को काकोरी का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इन ACP अफसरों की हुई बदली
लखनऊ से एसीपी समीर कुमार सिंह को गोसाईंगंज, एसीपी ऋषभ यादव को एसीपी यातायात एवं यूपी112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। लखनऊ एसीपी अरविन्द कुमार को बाजारखाला, विवेक यादव का काकोरी में ट्रांसफर किया हैं।