शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Angad Rai Property Seized: गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त​ | Honda Rebel 500 Vs Rebel 300: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? जानें आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट​ | UP CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

नौकरीपेशा लोगों को EPFO का सबसे बड़ा तोहफा! 90% पैसा निकालने को हरी झंडी, बेरोजगारी पर अब 2 महीने में ही निकाल सकेंगे पूरा पैसा​

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 55 साल तक की उम्र के मेंबर्स को अपने फंड से 90 फीसदी तक रकम निकालने की अनुमति दे दी है. इसी उम्र वर्ग के लिए पहले EPF फंड से रकम निकालने की सीमा 75 फीसदी तक थी. EPFO ने नौकरी छूटने के बाद EPF की रकम निकालने के लिए […]

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 55 साल तक की उम्र के मेंबर्स को अपने फंड से 90 फीसदी तक रकम निकालने की अनुमति दे दी है. इसी उम्र वर्ग के लिए पहले EPF फंड से रकम निकालने की सीमा 75 फीसदी तक थी. EPFO ने नौकरी छूटने के बाद EPF की रकम निकालने के लिए जरूरी इंतजार की अवधि को भी 12 महीने से घटाकर 2 महीने कर दिया है. गुरुवार, 19 नवंबर, 2026 को हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में, EPFO ​​ने रिटायरमेंट के समय कर्मचारी भविष्य निधि की रकम निकालने के लिए ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ को भी मंजूरी दे दी है. वहीं दूसरी ओर EPFO ​​ने कर्मचारी पेंशन योजना में किसी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है. साथ ही, इस बात पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया है कि सभी आवेदकों को ज्यादा EPS पेंशन दी जाएगी या नहीं.

EPF विड्रॉल के लिए SWP विकल्प

CBT ने अपनी बैठक में EPF​ विड्रॉल के लिए ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस विकल्प के जरिए, रिटायर होने वाले EPF मेंबर्स अपनी जमा भविष्य निधि की रकम को एक बार में पूरा निकालने के बजाय, समयसमय पर किश्तों में प्राप्त कर सकेंगे. SWP के आने से मेंबर अपनी रिटायरमेंट की सेविंग को रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर और रेगुलर इनकम के सोर्स में बदल सकेंगे, जबकि मूल फंड पर उनका मालिकाना हक भी बना रहेगा.

EPFO का कहना है कि अगर भुगतान की अवधि के दौरान मेंबर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी या आश्रित बची हुई रकम निकाल सकते हैं या समयसमय पर मिलने वाले भुगतान को जारी रख सकते हैं. EPFO के अनुसार यह पहल मेंबर्स को एक लचीला, रेगुलर और भरोसेमंद इनकम का सोर्स का स्रोत देकर उनकी रिटायरमेंट फाइनेंशियल सिक्योरिटी को मजबूत करेगी, और साथ ही उनके परिवारों के हितों की भी रक्षा करेगी.

क्या है EPFO का सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान?

SWP यानी Systematic Withdrawal Plan एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें कर्मचारी अपने PF खाते में जमा रकम को एक साथ निकालने के बजाय नियमित अंतराल पर निकाल सकेंगे. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी के PF खाते में रिटायरमेंट के समय 30 लाख रुपये जमा हैं, तो वह अपनी जरूरत के मुताबिक हर महीने या तय अंतराल पर इस रकम का कुछ हिस्सा निकाल सकेगा. इस व्यवस्था की खास बात यह है कि कर्मचारी की पूरी जमा पूंजी एक बार में खत्म नहीं होगी. खाते में बची रकम पर लागू नियमों के अनुसार ब्याज मिलता रहेगा. इससे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नियमित और अनुमानित आमदनी का जरिया मिल सकता है.

खाताधारक की मौत होने पर नॉमिनी को क्या मिलेगा?

EPFO के इस प्रस्ताव में परिवार के हितों का भी ध्यान रखा गया है. मान लीजिए किसी कर्मचारी ने रिटायरमेंट के बाद SWP के तहत हर महीने PF से पैसा निकालना शुरू किया. कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो जाती है. ऐसी स्थिति में खाते में बची हुई रकम को लेकर नॉमिनी या आश्रितों को विकल्प मिलेगा. ईपीएफओ के अनुसार ऐसी स्थिति में नॉमिनी या आश्रित बची हुई पूरी रकम निकाल सकेंगे. वे चाहें तो नियमित किस्तों में पैसा प्राप्त करना जारी रख सकेंगे. परिवार को रिटायरमेंट फंड में बची रकम का लाभ मिलता रहेगा. यानी यह व्यवस्था सिर्फ रिटायर होने वाले कर्मचारी के लिए ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY