समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में पीडीए दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला और साफ कहा कि जो लोग भाजपा को समर्थन कर रहे हैं, वो दलित के खिलाफ हैं. दलित समाज हमेशा के लिए भाजपा का सफाया करने जा रहा है. कभीकभी बीजेपी के लोग हमारे PDA की परिभाषा बदलते हैं, लेकिन जो जनसमर्थन दलित समाज का हमें मिल रहा है. उससे हमारे PDA का D फॉर दमदार दलित हो गया है.

ने कहा कि ये जो जनसमर्थन हमें मिल रहा है. इससे PDA आंदोलन की शुरुआत हो रही है. ये जो जनसमर्थन मिल रहा है. इससे लग रहा है कि ये देश का दलित सम्मेलन हो रहा है. इस बार दलित भाजपा को हमेशा हमेशा के तौर सफाया करने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि रामजी तो रामजीलाल के नाम में है और लाल जो है वो हमारा रंग है और बीजेपी के फूल को हमारे रामजीलाल सुमन हराने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर है, आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी. जब जमीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखोगे.”
अखिलेश ने BJP पर लगाया दलित उत्पीड़न का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है और कई बार आंकड़े दिए. कुछ दिन पहले हमलोग ने प्रेस के सामने कहा कि दलित समाज के साथ भाजपा सरकार में लगातार उत्पीड़न हुआ और NCRB आकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा दलित उत्पीड़न यूपी में हुआ है.
उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 साल में प्रदेश में 151 बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी गई और आज ये आंकड़ा 200 मूर्तियों तक पहुंच गया है और ये केवल मूर्ति नहीं तोड़ते ये सबसे पहले बाबा साहब के हाथ में जो संविधान की किताब है, उसे तोड़ते हैं. जो भी प्रतिमाएं तोड़ी गईं है और जिन्होंने मूर्तियां तोड़ी उनकी खिलाफ कार्रवाई होगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान है तो लोकतंत्र और हक अधिकार है और जब संविधान बचेगा, तब लोकतंत्र बचेगा. उन्होंने कहा कि अभी काशी में डबल इंजन डबल 00 पाया है और आगरा में प्रशासन ने बहुत कोशिश की समाजवादी प्रत्याशी को हराने की, लेकिन तब भी जीत हुई क्योंकि हमारे लोगों का साथ मिला. जो पीड़ित है वो हमारा PDA है.
इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा… बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में युवा इनके खिलाफ है और Genz और Gen Alpha ने इन्हें झुकाया और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा. बीजेपी के लोग परीक्षा लीक करा रहे क्योंकि फिर नौकरी देनी पड़ेगी. यूपी में हमलोग ने देखा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक या परीक्षण लीक हुईं तो वो यूपी में हुई और सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करा रहे है.
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा. अखिलेश यादव ने कहा कि वो आपसे सहभूति तो रख सकते हैं, लेकिज उस दुखदर्द को महसूस नहीं कर सकते, क्योंकि न तो उनका कभी घर धुलवाया गया होगा। उन्होंने कहा कि हमें SC/ST समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष बजट का इंतजाम करना पड़ेगा तो हम विशेष बजट जरूर लाएंगे. जो भाजपा के साथ हैं वो दलित के खिलाफ हैं.
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने 26000 प्राइमरी स्कूल बंद किए, जिससे सरकार नौकरी भी खत्म हुई और टीचरों की नौकरी खत्म हुई. अखिलेश ने बिना नाम लिए कहा कि इन्होंने स्कूल बंद किए लेकिन सबसे ज्यादा किस चीज़ की दुकान खोली! अखिलेश यादव ने कहा कि अब उन दुकानों पर ये वनस्पति का काउंटर लगाएंगे.