सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
WhatsApp Web Security Alert: ऑफिस में WhatsApp Web चलाते हैं? हो जाएं सावधान! साइबर यूनिट ने जारी किया अलर्ट, डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ा​ | गुड़ में बेकिंग सोडा, हल्दी में केमिकल रंग, Fssai ने बताया कैसे करें मिलावट की पहचान​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! चाकू लेकर टूट पड़ा शख्स, 5 पुलिसकर्मी जख्मी, 3 गंभीर रुप से घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

20 साल की गिरावट के बाद फिर बढ़ा कोलोरेक्टल कैंसर, युवाओं पर भी खतरा​

कभी 6070 साल की उम्र के बाद होने वाला कोलोरेक्टल कैंसर अब 3040 साल के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. बदलता खानपान, फाइबर की कमी, सेडेंटरी लाइफस्टाइल और गट माइक्रोबायोम में बदलाव इसकी बड़ी वजहों में शामिल हैं. एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे है पेट की लगातार रहने वाली समस्याओं को एसिडिटी […]

कभी 6070 साल की उम्र के बाद होने वाला कोलोरेक्टल कैंसर अब 3040 साल के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. बदलता खानपान, फाइबर की कमी, सेडेंटरी लाइफस्टाइल और गट माइक्रोबायोम में बदलाव इसकी बड़ी वजहों में शामिल हैं. एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे है पेट की लगातार रहने वाली समस्याओं को एसिडिटी या कब्ज समझकर टालना भारी पड़ सकता है.

बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाले 32 साल के विक्रम को कई महीनों से पेट दर्द और कॉन्सटिपेशन की शिकायत थी. पहले उन्होंने एसिडिटी और बाहर के खाने का असर समझ इग्नोर किया. लेकिन टेस्ट में पता चला उन्हें कोलोरेक्टल यानी बड़ी आंत का कैंसर है. विक्रम की कहानी उस बदलते ट्रेंड की ओर इशारा करती है, जिसमें कम उम्र के लोगों में भी इस कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं.

20 साल बाद फिर बढ़ने लगे मामले

नवंबर 2026 में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के रिसर्चर की एक स्टडी ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है. मेडिकल जर्नल ‘एनईजेएम एविडेंस’ में छपी ये रिसर्च बताती है अमेरिका में दो दशक से लगातार घट रहे कोलोरेक्टल कैंसर के मामले 2023 में फिर बढ़े. सबसे ज्यादा तेजी 45 से 49 साल की एज में देखी गई, जहां 2019 से 2023 के बीच हर साल 12.76 फीसदी मामले बढ़े. हालांकि, रिसर्चर मानते हैं बढ़ते आंकड़ो की वजह स्क्रीनिंग की उम्र 50 से घटाकर 45 साल किए जाने का असर भी हो सकता है. चिंता सिर्फ युवाओं तक नहीं है. स्टडी में 70 साल से कम एज के लगभग सभी एज ग्रुप्स में मामले बढ़ते दिखे हैं. परेशानी अब केवल एजिंग यानी बढ़ती उम्र से जुड़ी नहीं रह गई है.

गट के बैक्टीरिया भी बढ़ा सकते हैं खतरा

कम उम्र में कैंसर की एक संभावित वजह गट माइक्रोबायोम यानी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ना भी है. ‘नेचर’ में छपी एक इंटरनेशनल स्टडी में 11 देशों के 981 कोलोरेक्टल कैंसर मरीजों के ट्यूमर स्टडी किया गया. इसमें कोलीबैक्टिन नाम का टॉक्सिन बनाने वाले बैक्टीरिया से जुड़े म्यूटेशन के संकेत मिले. 40 साल से कम उम्र में जिन लोगों को कैंसर हुआ उनमें ये म्यूटेशन 70 साल से अधिक उम्र के मरीजों की तुलना में 3.3 गुना ज्यादा पाए गए.

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन कुमार भी कहते हैं खानपान और गट हेल्थ अहम हैं. वेल्टर्न कंट्रीज़ में प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता इस्तेमाल कोलोन कैंसर के रिस्क का कारण रहै है. इस खाने में फाइबर बहुत कम होता है. जबकि फाइबर आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है.

फूड हैबिट्स और रूटीन पर दें ध्यान

अब भारत में भी हमने वेस्टर्न कंट्रीज़ की फूड हैबिट्स अपना ली हैं, लेकिन क्वालिटी पर ध्यान नहीं दिया. पैकेजिंग, स्टोरेज, प्रिजर्वेटिव और प्रोसेसिंग में इस्तेमाल चीजों के अलावा रिफाइंड और पाम ऑयल की क्वालिटी चेक की जरूरत है. डाइट में फल और सलाद की कमी भी चिंता का विषय है. लंबे समय तक बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और कब्ज की समस्या भी इन्टेस्टाइन हेल्थ पर असर डालती है. स्मोकिंग, शराब और तंबाकू भी कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं.

इन लक्षणों पर ध्यान दें

  • बॉवेल हैबिट्स में बदलाव: रेगुलर कब्ज, बारबार दस्त या मल त्याग के बाद भी पेट साफ न होने का अहसास.
  • स्टूल में खून: मल में खून आना या उसका असामान्य रूप से गहरा होना.
  • पेट में दर्द: लगातार ऐंठन, पेट फूलना या बिना वजह भारीपन.
  • अचानक वजन घटना: बिना कोशिश के वजन कम होना, लगातार थकान या एनीमिया.

नोट: हालांकि, इन लक्षणों का मतलब हर बार कैंसर नहीं है. लेकिन परेशानी रेगुलर हो तो टैस्ट जरूरी है.

30 साल के युवा कब कराएं जांच?

पहले 50 साल की उम्र के बाद कोलोन कैंसर की स्क्रीनिंग पर जोर दिया जाता था, लेकिन कम उम्र में बढ़ते मामलों ने स्क्रीनिंग की उम्र और जरूरत पर नए सिरे से बहस छेड़ी है.

डॉ. अंशुमन कुमार कहते हैं भारत में स्क्रीनिंग का फैसला व्यक्ति की उम्र, फैमिली हिस्ट्री और लक्षणों को ध्यान में रखकर होना चाहिए.अगर किसी फैमिली मेंबर को कोलोन कैंसर हुआ है तो नेक्सट जेनरेशन को उस उम्र से 10 साल पहले जांच शुरू कराने के लिए सोचना चाहिए. किसीको रेगुलर पेट दर्द,इनडॉयजेशन, या कॉन्सिटेपेशन है और दवा से ठीक नहीं हो रहा तो 2530 साल की उम्र में भी डॉक्टर को कोलोनोस्कोपी की जरूरत देखनी चाहिए.

स्क्रीनिंग के लिए एफबीओटी यानी फीकल ऑकल्ट ब्लड टेस्ट किया जाता है. इसमें स्टूल के सैंपल में छिपे हुए खून की जांच होती है. जरूरत पड़ने पर कोलोनोस्कोपी की जाती है, जिसमें कैमरे की मदद से बड़ी आंत के अंदर की जांच होती है. हर व्यक्ति के लिए एक ही उम्र में जांच का नियम लागू करना सही नहीं है. स्क्रीनिंग को पर्सनलाइज करना जरूरी है.

खतरे से कैसे लड़ें?

प्लेट में फाइबर बढ़ाएं. खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव अहम हैं. डाइट में दालें, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें. प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट लिमिट में खाएं. डेली 30 मिनट वॉक या कोई फिजिकल एक्टिविटी करें.

स्मोकिंग और तंबाकू से दूरी बनाएं. पेट की रेगुलर परेशानी को गैस, एसिडिटी या कब्ज समझकर टालें नहीं. समय पर जांच और सही डायग्नोसिस ही कोलोन कैंसर से लड़ने का बड़ा हथियार है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY