शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: यूपी में दो IPS अफसर सहित चार ACP के तबादले, SK भगत को DGP मुख्यालय, प्रशान्त कुमार बने आगरा जोन ADG​ | Lucknow News: कहां गए राम नारायण बाजपेई? ढाई महीने से लापता, परिवार से मांगी गई 25 लाख की फिरौती!​ | MP Government online services: तकनीक की दिशा में मध्यप्रदेश का बड़ा कदम, अब पासवर्ड की झंझट से मिलेगी आजादी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow News: कहां गए राम नारायण बाजपेई? ढाई महीने से लापता, परिवार से मांगी गई 25 लाख की फिरौती!​

Lucknow News: लखनऊ में एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. गणेशगंज की ग्रेन मार्केट के रहने वाले राम नारायण बाजपेई पिछले करीब ढाई महीने से लापता हैं. परिवार का आरोप है कि उनका अपहरण किया गया और उन्हें छोड़ने के बदले 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई […]

Lucknow News: लखनऊ में एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. गणेशगंज की ग्रेन मार्केट के रहने वाले राम नारायण बाजपेई पिछले करीब ढाई महीने से लापता हैं. परिवार का आरोप है कि उनका अपहरण किया गया और उन्हें छोड़ने के बदले 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है. रुपए नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई है. परिवार का कहना है कि इस मामले में पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक राम नारायण बाजपेई का कोई पता नहीं चल सका है. काफी कोशिशों के बाद 22 नवंबर को अमीनाबाद थाने में इस मामले में FIR दर्ज की गई.

राम नारायण बाजपेई की बेटी आंचल बाजपेई पाठक की शिकायत पर अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायत में घटना की अवधि 19 सितंबर से 3 नवंबर तक बताई गई है. बेटी का कहना है कि पिता के लापता होने के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.

FIR में 5 लोगों के नाम

परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में पांच लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें शिवम गुप्ता उर्फ शोभित कृष्ण शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, रामेश्वरी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता और ड्राइवर नीतू कनौजिया के नाम हैं. परिजनों ने इन सभी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. परिवार का आरोप है कि इन लोगों से जुड़े कई अहम पहलू सामने आने के बावजूद पुलिस ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है.

25 लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप

FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 9005566415 नंबर से वॉट्सऐप कॉल के जरिए परिवार के लोगों से संपर्क किया गया था. आरोप है कि 21 अक्टूबर को पहली बार पांच हजार रुपए मांगे गए. इसके बाद 2 नवंबर को अधिक रकम देने का दबाव बनाया गया और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. शिकायत में अलगअलग लोगों से फिरौती मांगने का भी जिक्र है.

आरोप है कि 3 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर बुजुर्ग के मित्र लक्ष्मी चौरसिया से एक लाख रुपए मांगे गए. इसके करीब एक घंटे बाद दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर बेटी शुचि शुक्ला से चार लाख रुपए की मांग की गई. वहीं दामाद पुष्कर पाठक से 25 लाख रुपए मांगे जाने का आरोप है. परिवार का कहना है कि रकम नहीं देने पर राम नारायण बाजपेई को जान से मारने की धमकी दी गई.

इस पूरे मामले में अयोध्या के एक होटल का भी जिक्र किया गया है. परिवार की शिकायत के मुताबिक, राम नारायण बाजपेई और शिवम गुप्ता को ड्राइवर नीतू कनौजिया होटल में छोड़कर गया था. आरोप है कि बाद में पुलिस के वहां पहुंचने की तैयारी के दौरान होटल संचालक ने संबंधित लोगों को अपनी गाड़ी से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचाया. इसके बाद उन्हें दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया. परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की है.

बुजुर्ग की तलाश में परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है. परिजनों के मुताबिक, उनकी बेटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भी शिकायत दे चुकी है. इसके अलावा बेटे और बेटी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने और राम नारायण बाजपेई की सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है.

परिवार का आरोप है कि जिस व्यक्ति पर अपहरण में शामिल होने का शक है, उसके घर का पता भी लगा लिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस को भी दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. परिजनों का यह भी आरोप है कि FIR में नामजद लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई है.

SI राहुल सिंह को सौंपी गई मामले की जांच

FIR के मुताबिक, मामले की विवेचना सबइंस्पेक्टर राहुल सिंह को सौंपी गई है. वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार के हस्ताक्षर भी FIR पर दर्ज हैं. अब परिवार की मांग है कि पुलिस सभी नामजद लोगों से पूछताछ करे और अयोध्या के होटल से लेकर गोंडा रेलवे स्टेशन तक के घटनाक्रम की गंभीरता से जांच करे. वहीं मामले को लेकर अमीनाबाद थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है. राम नारायण बाजपेई की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY