उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जब मां के निधन की सूचना मिली, उस समय वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे।

UP Breaking News: CM Yogi Adityanath की माता का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस#YogiAdityanath #YogiAdityanathMother #SavitriDevi #YogiMotherDeath #UttarPradeshNews pic.twitter.com/dFT8Sav9yr
— Bansal News Official November 20, 2026
बताया जा रहा है कि, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण किया जा रहा था। मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा।
पैतृक गांव पंचुर में हुआ निधन
CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर में बने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है।
2020 में पिता का भी हुआ था निधन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी। उस समय देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लागू था। प्रतिबंधों के कारण योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
ये भी पढ़ें: