बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कुछ हफ्ते और, भारत-US ट्रेड डील पर लग जाएगी मुहर… रुबियो के बाद अब ट्रंप बोले- ये अलग तरह का समझौता होगा​ | CNG कार में सामान रखने की टेंशन खत्म, ज्यादा बूट स्पेस के साथ आती हैं 4 गाड़ियां​ | देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग…अंदर सो रहा था परिवार, पिता-बेटी सहित 3 की जिंदा जलकर मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Crime News: देवरिया में डबल मर्डर, यूपी के देवरिया और बागपत में हुई युवको की हत्या!​

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास मंगलवार, 20 अक्टूबर की आधी रात बाइक सवार दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते […]

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास मंगलवार, 20 अक्टूबर की आधी रात बाइक सवार दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

देवरिया में कहां और कैसे हुई दो युवकों की हत्या?

मईल थाना क्षेत्र के ईटहुरा हजाम निवासी विनय यादव और करजहां निवासी वकील यादव एक ही बाइक से रात में लार की तरफ गए थे। आधी रात को घर लौटते समय जब वे रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास पहुंचे, तभी अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों की मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।

UP Crime News: पुलिस ने जांच के लिए कितनी टीमें बनाईं?

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि’दोनों युवकों की हत्या हुई है और मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।’

UP Crime News: बागपत में शादी समारोह के दौरान युवक की हत्या

वहीं बागपत जिले में भी हत्या की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली शहर क्षेत्र के बकली गांव में मंगलवार देर शाम शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल के बाहर हुए विवाद में दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, बैंक्वेट हॉल के सामने कुछ लोग ईरिक्शा में बैठकर शराब पी रहे थे। ईरिक्शा हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान दूल्हे के चचेरे भाई पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

UP Crime News: हत्या के बाद शादी समारोह में क्या हुआ?

वारदात के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एएसपी सिटी और सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY